सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News ›   Mandsaur: Naya Abadi police station seized 52 boxes of illegal liquor worth Rs 20 lakh

Mandsaur: नई आबादी थाना पुलिस ने 20 लाख रुपये की 52 पेटी अवैध शराब पकड़ी, हरियाणा निवासी ट्रक चालक गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 07 Jan 2025 05:29 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले की नई आबादी थाना पुलिस ने गुजरात पासिंग ट्रक में स्कीम बनाकर ले जाई जा रही 52 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। शराब की कीमत 20 लाख रुपये और ट्रक की कीमत 30 लाख रुपये आंकी गई है।

Mandsaur: Naya Abadi police station seized 52 boxes of illegal liquor worth Rs 20 lakh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मंदसौर की नई आबादी थाना पुलिस ने गुजरात पासिंग ट्रक में स्कीम बनाकर ले जाई जा रही 52 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और ट्रक जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जब्त शराब और ट्रक की कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

Trending Videos


मंदसौर के नई आबादी थाना टीआई वरुण तिवारी ने बताया कि थाने पर पदस्थ एएसआई सुनील सिंह तोमर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि नीमच तरफ से एक सफैद/लाल रंग का अशोक लिलेण्ड कंपनी का ट्रक जिसका नंबर GJ08 AW9137 के अन्दर स्कीम बनाकर भारी मात्री में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखबिर सूचना के आधार पर एएसआई सुनील सिंह तोमर ने पुलिस टीम के साथ नालछामाता फंटा फोरलेन मार्ग पर नाकांबदी कर ट्रक को रोककर तलाशी ली। ट्रक में 20 लाख रुपये मूल्य की 52 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। मामले में एक आरोपी कृष्ण पिता मेवाराम शाक्य जाति माली उम्र 37 वर्ष निवासी मुतना स्वामी नगर फतेहाबाद हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से अवैध शराब के परिवहन के संबंध में पूछताछ कर शराब के स्रोतों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को भी जब्त किया है, जिसकी कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed