सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News ›   Mandsaur News: A truck loaded with marble overturned on Mhow-Neemuch fourlane, driver died

Mandsaur News: महू-नीमच फोरलेन पर मार्बल से भरा ट्रक पलटा, चालक की मौत, रेस्क्यू के बाद दो की बची जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 16 Nov 2024 05:41 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के महू-नीमच फोरलेन मार्ग पर गुराड़िया बालाजी चौराहे के पास शुक्रवार-शनिवार की रात मार्बल से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में 20 वर्षीय चालक अभय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक के केबिन में फंसे दो अन्य घायलों को 6 घंटे लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बचा लिया गया।

Mandsaur News: A truck loaded with marble overturned on Mhow-Neemuch fourlane, driver died
क्रेन की मदद से बचाई गई जान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महू-नीमच फोरलेन मार्ग स्थित गुराड़िया बालाजी चौराहा के पास शुक्रवार-शनिवार की रात मार्बल स्टोन से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में मार्बल के नीचे दबाने से ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग दबाने से गंभीर घायल हो गए, जिन्हें 6 घंटे से अधिक समय तक रेस्क्यू के बाद बचा लिया गया। दोनों घायलों का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है।

Trending Videos


मंदसौर के वाय डी नगर थाना प्रभारी संदीप मंगोलिया ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 2:30 बजे महू-नीमच फोरलेन मार्ग पर नीमच की ओर से रतलाम तरफ जा रहा मार्बल से भरा ट्रक गुराडिया बालाजी चौराहा के समीप अनियंत्रित होकर पलटी खा गया। हादसे में मार्बल के नीचे दबाने से ट्रक चालक अभय सिंह पिता खुमान सिंह राजपूत उम्र 20 वर्ष, निवासी कांडरवासा थाना नामली जिला रतलाम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रक सवार दो अन्य व्यक्ति दीपक पिता दशरथ बैरागी उम्र 23 वर्ष निवासी बिलांत्रि और राज पिता जुझार लाल उम्र 19 वर्ष  निवासी कांडरवासा केबिन और मार्बल के बीच दब गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर फोरलेन मार्ग रेस्क्यू टीम, थाना वाय डी नगर और मुल्तानपुरा चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रात करीब तीन बजे केबिन में मार्बल के बीच फंसे दोनों व्यक्तियों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सुबह 9:30 बजे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों घायल व्यक्तियों को बाहर निकाला गया, जिन्हें जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

वाय डी नगर थाना प्रभारी संदीप मंगोलिया ने बताया कि ट्रक के केबिन और मार्बल के बीच फंसे दोनों दोनों व्यक्तियों को बचाने के लिए स्थानीय लोगो के साथ रात 3 बजे रेस्क्यू शुरू किया गया। मार्बल को हटाने के लिए मौके पर जेसीबी और क्रेन भी बुलवाई गई। इससे भी बात नहीं बनी तो समाजसेवी नाहरू भाई को गैस कटर लेकर मौके पर बुलवाया गया। जिसके बाद रात 3 बजे शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह 9:30 बजे खत्म हुआ।
 
घटना स्थल पर मौजूद  अनवर हुसैन ने बताया कि हम बायपास स्थित दुकान के बाहर सो रहे थे। रात के 2:25 बजे अचानक से एक तेज आवाज आई, देखा तो ट्रक रगड़ाते हुए जा रही थी। हम भागकर गए तो अंदर तीन लोग मार्बल के बीच फंसे हुए थे जिसके बाद हमने पुलिस को सूचना दी।

मार्बल के बीच फंसे दोनों व्यक्तियों को बचाने के लिए पुलिस ने डॉक्टर की टीम को भी मौके पर बुलवा लिया था। डॉक्टर की टीम ने दोनों गंभीर घायलों को जिंदा रखने के लिए दोनों को ऑक्सीजन और दवाएं देकर उपचार किया। जबतक दोनों घायलों को रेस्क्यू नहीं कर लिया तब तक डॉक्टरों की टीम मौके पर डटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed