सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News ›   Mandsaur News Central Narcotics team raids chartered bus office doda chura seized

Mandsaur News: केंद्रीय नारकोटिक्स टीम की चार्टेड बस कार्यालय पर दबिश, डोडा चूरा जब्त

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 31 Dec 2024 08:47 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिल में केंद्रीय नारकोटिक्स टीम की चार्टेड बस कार्यालय पर दबिश दी गई। इस दौरान डोडा चूरा जब्त किया गया है।

Mandsaur News Central Narcotics team raids chartered bus office doda chura seized
डोडा चूरा जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

तस्कर अब तस्करी के लिए लग्जरी बसों का उपयोग करने लगे हैं। लग्जरी बसों में पार्सल बुक करवाकर तस्करों द्वारा डोडा चूरा की तस्करी की जा रही है। सोमवार रात मंदसौर के चार्टेड बस के कार्यालय में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के दल ने दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध डोडा चूरा जब्त किया है। यह डोडा चूरा कपड़ों के कट्टों के नाम पर मंदसौर से जयपुर के लिए बुक किया गया था। केंद्रीय नारकोटिक्स की टिम ने डोडा चूरा जब्त कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। जावरा केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने यह कार्रवाई सोमवार देर रात की है।

Trending Videos


तस्कर मुखबिरी के चलते पकड़ाने के डर से अब तस्करी के लिए लग्जरी बसों का उपयोग करने लगे हैं। तस्कर ने मंदसौर के चार्टर्ड बस कार्यालय पर कपड़े के कट्टों के नाम से जयपुर के लिए डोडा चूरा बुक किया था। सोमवार रात जावरा केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के निरीक्षक अमन फोगट, अमित, सब इंस्पेक्टर भानुप्रताप हवालदार ऋतुराज, वाहन चालक गोपाल सिंह सोलंकी के दल ने मंदसौर में जिला पुलिस लाइन के सामने स्थित चार्टेड बस के कार्यालय में दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय नारकोटिक्स की टीम ने दबिश के दौरान चार्टेड बस के कार्यालय में रखे सफ़ेद रंग के छह बोरों में अवैध डोडा जब्त किया है। यह डोडा चूरा मंदसौर से जयपुर के लिए बुक किया गया था। नारकोटिक्स दल ने डोडा चूरा बुक करने वाले व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

बताया जाता है कि नारकोटिक्स दल को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि तस्कर अब चार्टेड बस में बुक करवाकर डोडा चूरा की तस्करी कर रहे हैं। पकड़ा गया डोडा चूरा भी कपड़े के पैकेट बताकर बुक किए गए थे। हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ जारी है, जिससे पकड़ा गया डोडा चूरा किसका है और जयपुर में किसको भेजा जा रहा था, उसका पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed