{"_id":"675463d5d36c54e2020045b0","slug":"mandsaur-news-former-sarpanch-son-working-on-farm-kidnapped-suspicion-raised-on-kanjars-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur News: खेत पर काम कर रहे पूर्व सरपंच पुत्र का अपहरण, कंजरों पर जताई आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur News: खेत पर काम कर रहे पूर्व सरपंच पुत्र का अपहरण, कंजरों पर जताई आशंका
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 07 Dec 2024 08:33 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में खेत पर काम कर रहे पूर्व सरपंच पुत्र का अपहरण हुआ है। बता दें कि अपहरण की आशंका कंजरों पर जताई जा रही है।
जसवंत सिंह मंडलोई
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मंदसौर में एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जब युवक आठ लेन के समीप अपने खेत पर ट्रैक्टर से हकाई कर रहा था। इसी दौरान कुछ हथियारबंद बदमाश आए और युवक का अपहरण कर साथ ले गए। अपहर्ताओं ने 50 हजार रुपये की मांग की है। ग्रामीणों ने कंजरों पर अपहरण करने की आशंका जताई है।
Trending Videos
मिली जानकारी अनुसार, मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र के बनी में पूर्व सरपंच चंदर सिंह के बेटे जसवंत सिंह मंडलोई का शनिवार शाम हथियार बंद बदमाश अपहरण कर साथ ले गए। बताया जा रहा है कि जसवंत आठ लेन के समीप अपने खेत पर हकाई कर रहा था। इसी दौरान कुछ हथियारबंद बदमाश आए और जसवंत को उठाकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार, अपहरण कर्ताओं की संख्या पांच बताई जा रही है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी शामगढ़ थाने पर दी। सूचना पर शामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। इधर, थाना क्षेत्र के ग्राम धानड़ी, हामली और बनी के 100 से अधिक लोग युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। ग्रामीणों की माने तो युवक जसवंत के अपहरण में कंजरों का हाथ हो सकता है। बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ताओं ने 50 हजार रुपये फिरौती की मांग की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

कमेंट
कमेंट X