सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News ›   Mandsaur News: kidnapped youth found injured late at night accused demanded ransom

Mandsaur News: देर रात घायल अवस्था में मिला अगवा किया गया युवक, आरोपियों ने मांगी थी 50 हजार की फिरौती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 08 Dec 2024 02:07 PM IST
विज्ञापन
सार

एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगवा किया गया युवक करीब तीन घंटे बाद युवक ग्राम बापच्या के पास घायल अवस्था में मिला। उसके दोनों हाथ बंधे हुए थे। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। इलाज के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। 

Mandsaur News: kidnapped youth found injured late at night accused demanded ransom
घायल युवक और अस्पताल में लगी लोगों की भीड़। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

मंदसौर जिले के गरोठ में जमीन विवाद में दिनदहाड़े गोलियां चलाकर महिला की हत्या का मामला अभी शांत नहीं हुआ था। वहीं, अब शामगढ़ के ग्राम बनी में पूर्व सरपंच के बेटे का अपहरण कर 50 हजार रुपए की फिरौती मांगी गई। करीब तीन घंटे बाद युवक घायल अवस्था में मिला, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Trending Videos


दरअसल, शनिवार शाम ग्राम बनी से पूर्व सरपंच चंदरसिंह के बेटे यशवंतसिंह का अज्ञात पांच लोग अपहरण कर ले गए। घटना के समय यशवंत खेत पर सिंचाई कर रहा था। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने एक्सप्रेस-वे पर जाम  लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइश देकर जाम खुलवाया। रात करीब 10:30 बजे युवक ग्राम बापच्या के पास घायल अवस्था में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम करीब 7 बजे ग्राम बनी में यशवंतसिंह का अज्ञात बदमाशों ने अपहरण कर लिया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने युवक की तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसआई कुलदीपसिंह राठौर और चंदवासा चौकी प्रभारी विकास गेहलोत ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों ने आक्रोश में आकर एक्सप्रेस-वे पर जाम लगा दिया, जिससे कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतार लग गई। रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया और जल्द युवक को ढूंढने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।

50 हजार रुपए की फिरौती मांगी 
ग्रामीणों के अनुसार, युवक के परिजन शंभुसिंह को अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन पर बदमाशों ने युवक को छोड़ने के लिए 50 हजार रुपए की फिरौती मांगी। उन्होंने रकम लेकर अकेले आने को कहा, लेकिन स्थान की जानकारी नहीं दी। पुलिस अब फोन नंबर के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। साथ ही सुवासरा, शामगढ़ सहित अन्य रास्तों पर चेकिंग पॉइंट भी लगाए गए हैं।

घायल अवस्था में मिला युवक
एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि करीब तीन घंटे बाद युवक ग्राम बापच्या के पास घायल अवस्था में मिला। उसके दोनों हाथ बंधे हुए थे। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। इलाज के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। एसपी ने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed