सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News ›   Mandsaur News: Super bikers will explore the beauty of MP in the seven-day biking event

Mandsaur News: मध्य प्रदेश का साहसिक पर्यटन, राइडर्स इन द वाइल्ड 3.0 का कल से शुरू होगा सफर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 04 Jan 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'राइडर्स इन द वाइल्ड-2025' का आयोजन किया जा रहा है। देश और प्रदेश के 25 सुपर बाइकर्स मध्य प्रदेश के खूबसूरत पर्यटन स्थलों जैसे गांधीसागर, चंदेरी, खजुराहो, पन्ना और भेड़ाघाट का भ्रमण करेंगे।

Mandsaur News: Super bikers will explore the beauty of MP in the seven-day biking event
सुपर बाइकर्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की ओर से प्रदेश में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वन्य प्राणी, प्राकृतिक स्थल, कला-संस्कृति धरोहर के व्यापाक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से बाइकिंग इवेन्ट 'राइडर्स इन द वाइल्ड-2025 (तृतीय संस्करण)' 05 जनवरी को शुरू किया जा रहा है।

Trending Videos


पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी और पर्यटन एवं संस्कृति विभाग प्रमुख सचिव एवं मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक शिवशेखर शुक्ला द्वारा सात दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत एमपीटी के होटल 'विंड एंड वेव्स' से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 सुपर बाइकर्स पहुंचेंगे गांधीसागर
इस अवसर पर देश और प्रदेश के लगभग 25 सुपर बाइकर्स अपनी सुपर बाइक साथ मध्य प्रदेश की राइड पर निकलेंगे। बाइकर्स, भोपाल, राजगढ़, झालावाड़, गांधी सागर, चंदेरी, खजुराहो, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, परसिली, जबलपुर और भेड़ाघाट आदि पर्यटन स्थल पर जाएंगे और मध्य प्रदेश की सुंदरता को करीब से जानेंगे। कार्यक्रम का समापन 11 जनवरी को रायसेन जिले के भोजपुर में स्थित शिव मंदिर पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed