सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News ›   Mandsaur pay off her father debt daughter-in-law committed theft her in-laws house gold silver cash seized

Mandsaur News: पिता का कर्ज चुकाने के लिए ससुराल में बहू ने की चोरी, सोने-चांदी के जेवर और नकदी जब्त

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 08 Jan 2025 08:45 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के मंदसौर में पिता का कर्ज चुकाने के लिए ससुराल में बहू ने चोरी कर ली। चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर सहित नकदी जब्त की गई है।

Mandsaur pay off her father debt daughter-in-law committed theft her in-laws house gold silver cash seized
जब्त सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मंदसौर जिले की शामगढ़ थाना पुलिस ने तीन दिन पहले हुई चोरी के मामले में बुधवार को खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि परिवार की बहू ने ही पिता का कर्ज चुकाने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गई सोने चांदी की ज्वेलरी सहित नकदी रुपये जब्त कर लिए हैं।

Trending Videos


मंदसौर की शामगढ़ थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम हनुमंतिया निवासी बालमुकुंद पिता सीताराम पाटीदार के घर में तीन दिन पहले दिनदहाड़े हुई 15 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने बालमुकुंद की बहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक सोने का कड़ा (टड्डा), एक सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, दो सोने के टीके, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, एक जोड़ी कान के कुंडल, एक जोड़ी कान के सोने के झुमके, एक सोने के मोती वाला मंगलसूत्र, 10 चांदी की बिछिया, एक जोड़ चांदी के कड़े, छह जोड़ी चांदी की पायल और एक लाख 51 हजार नकदी जब्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओपी दिनेश प्रजापति ने बताया कि तीन दिन पहले फरियादी बालमुकुंद पिता सीताराम पाटीदार निवासी हनुमंतिया ने शामगढ़ थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि दोपहर में एक बजे से ढाई बजे के बीच जब उनके घर पर कोई भी परिजन मौजूद नहीं था। तब किसी ने घर में घुसकर घर में रखी आलमारियों से करीबन 15 लाख के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर लिए। दिनदहाड़े गांव में हुई चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए अलग-अलग पुलिस टीम बनाई और साइबर टीम की भी मदद ली गई।

मंगलवार को फरियादी बालमुंकुद पाटीदार के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान फरियादी की बहू पर शक हुआ। शंका होने पर महिला आरक्षक की उपस्थिति में घटना के संबंध में सख्ती से पूछताछ की गई, जिसके फलस्वरूप बालमुकुंद की बहू ने चोरी करना स्वीकार किया, जिसे गिरफ्तार कर चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और नकदी एक लाख 51 हजार रुपये, कुल कीमती करीबन 15 लाख रुपये का जब्त किया गया।

पिता पर था कर्ज, इसलिए की चोरी
पुलिस पूछताछ में बालमुकुंद की बहु ने बताया कि उसके पिता बर्डिया अमरा में रहते हैं। उनके ऊपर काफी कर्ज था, जिससे वे परेशान हो रहे थे। इसी के चलते उसने अपने ससुराल में चोरी की घटना को अंजाम दिया, ताकि पिता का कर्ज चुकाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed