सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News ›   MP News: Car collided with a bike and fell into a well in Mandsaur, several people died

MP News: मंदसौर में बाइक से टकराकर कुएं में गिरी कार, 12 लोगों की मौत, बचाने उतरे शख्स ने भी दम तोड़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 27 Apr 2025 05:54 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश के मंदसौर में बड़ा हादसा हो गया। एक कार बाइक से टकराकर कुएं में जा गिरी। वहीं उन्हें बचाने कुएं में उतरा शख्स भी लौटकर नहीं आ सका है। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। तीन घायल हैं।   

MP News: Car collided with a bike and fell into a well in Mandsaur, several people died
मंदसौर जिले में कुएं के आसपास लगी भीड़, और क्रेन से लोगों को निकालने की कोशिशें जारी हैं. - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक बाइक सवार सहित कार सवार 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज हेतु जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि आंतरी माता जी के दर्शन के लिए जा रही कार बाइक से टकराकर बिना मुंडेर के कुए में जा गिरी। सूचना पर पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। कार सवार सभी लोग रतलाम के बताए जा रहे है। जानकारी मिलने पर मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और डीआईजी मनोज कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को निर्देश दिए। 
Trending Videos


ये भी पढ़ें- 10 दिनों से सुलग रहा टाइगर रिजर्व, वन्यजीवों पर मंडरा रहा खतरा; वन विभाग आग बुझाने में जुटा
विज्ञापन
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के बूढ़ा-टकरावत फंटे पर रविवार दोपहर करीब 1 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक बेकाबू ईको वैन ने पहले बाइक को टक्कर मारी, फिर खुद बिना मुंडेर के कुएं में जा गिरी। हादसे में पहले पांच लोगों की मौत की खबर थी। बाद में ये आंकड़ा 12 तक पहुंच गया है। वहीं घायलों को बचाने के लिए कुए में उतरे दौरवादी निवासी मनोहरसिंह नमक युवक की भी गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गई। बाइक सवार गोवर्धन सिंह, निवासी आबाखेड़ी की मौके पर मौत की पुष्टि हो चुकी है। वैन में सवार एक अन्य व्यक्ति और बचाव के लिए कुएं में उतरे एक ग्रामीण की भी जान चली गई। 

ये भी पढ़ें- तेज आंधी-तूफान में गिरे लोहे के एंगल में दबकर दादी-पोते की मौत, कचरा गाड़ी से अस्पताल पहुंचा शव



वैन में 10 से अधिक लोग सवार थे, जो उज्जैन जिले के उन्हेल से नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में स्थित आंतरी माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वैन के कुछ यात्री अब भी कुएं में फंसे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे में घायल तीन साल की बच्ची समेत चार लोगों को सुरक्षित निकालकर मंदसौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, कलेक्टर अदिति गर्ग, एसपी अभिषेक आनंद, एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी और एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी मौके पर पहुंच गए। बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। जिला अस्पताल से ऑक्सीजन सिलेंडर भी मौके पर भिजवाए गए हैं ताकि फंसे हुए लोगों को राहत दी जा सके।



उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि चालक ने वैन पर से नियंत्रण खो दिया था, जिसके बाद वैन सड़क से उतरकर कुएं में गिर गई। उन्होंने कहा, "मृतकों की संख्या स्पष्ट नहीं है। वैन में दो बच्चों समेत 16 लोग सवार थे। चार लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अभियान अब प्राथमिकता है। कुएं में जहरीली गैस है।"

जानकारी के अनुसार मृतकों के नाम सामने आ गए हैं। हादसे में मनोहर सिंह पिता शीतल सिंह - (जिन्होंने बचाव के दौरान अपनी जान गवाई) निवासी संजीत जिला मन्दसौर, गोवर्धन पिता देवीसिंह राजपूत (मोटरसाइकिल सवार) निवासी सीतामऊ जिला मन्दसौर के साथ कार सवार बलराम पिता हेमराज (25) निवासी डाबी पिपलिया उन्हेल उज्जैन, नागु सिंह पिता उदा पटेल (35) निवासी जोगी पिपलिया रतलाम, रामी बाई पति पूरालाल कीर (60) निवासी खोजन खेड़ा रतलाम, कान्हा पिता मानसिंह कीर (40) निवासी जोगी पिपलिया बड़ावदा रतलाम, श्यामलाल पिता पूरा लाल कीर (30) निवासी खोजन खेड़ा रतलाम, आशा पति राकेश कीर (30) निवासी खोजन खेड़ा रतलाम, मंगू बाई पति दुल्ला जी कीर (50) निवासी खोजन खेड़ा रतलाम, धर्मेंद्र सिंह पिता मदन सिंह राजपूत (39) निवासी खोजन खेड़ा थाना बड़ावदा जिला रतलाम, पवन पिता दुल्ला जी कीर (30) निवासी खोजन खेड़ा रतलाम, मधु पति मनोहर गहलोत जाति कीर (30) निवासी हरिया खेड़ी उज्जैन के रूप में पहचान की गई। मल्हारगढ़ एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी ने बताया कि हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई थी वहीं कुएं में गिरे लोगों को बचाने के लिए कुएं में उतरे मनोहर सिंह निवासी डोरवाड़ी जिला मंदसौर की भी गैस रिसाव के कारण दम घुटने से मौत हो गई।

हादसे पर सीएम मोहन यादव ने भी शोक जताय है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में गहरे कुएं में कार गिर जाने से बारह लोगों की असामयिक मृत्यु का दुखद समाचार मिला है। स्थानीय प्रशासन ने बचाव कार्य करते हुए हादसे में हुए घायलों को इलाज हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता कोष से प्रत्येक मृतक के परिवारजनों को 2-2 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए और सामान्य रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिए है। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्यात्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दें। दुख की इस घड़ी में परिवारजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed