सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News ›   person reached Mandsaur DM office rolling on ground with copies of applications accused of corruption

देख लो सरकार: DM दफ्तर में अर्जियों की कॉपी लेकर जमीन पर लोटते हुए पहुंचा व्यक्ति, लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 17 Dec 2024 08:44 PM IST
विज्ञापन
सार

मंदसौर जिले में मल्हारगढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में एक व्यक्ति अर्जियों की कॉपी लेकर कलेक्टर कार्यालय रेंगता हुआ पहुंचा। इस व्यक्ति का नाम ज्ञानेश प्रजापति बताया गया है।

person reached Mandsaur DM office rolling on ground with copies of applications accused of corruption
लोटते हुए जाता हुआ व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा की विधानसभा मल्हारगढ़ निवासी एक युवक गले में शिकायतों की माला पहनकर लोट लगाते हुए कलेक्टर कार्यालय में चल रही जनसुनवाई में पहुंचा। यहां युवक ने मल्हारगढ़ में हो रहे निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। युवक ने कहा कि अगर जल्द ही भ्रष्टाचार की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह भोपाल पहुंचकर वल्लभ भवन में लोट लगाकर अपनी शिकायत दर्ज करवाएगा।

Trending Videos


मंदसौर सुशासन भवन में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में मल्हारगढ़ निवासी ज्ञानेश प्रजापति शिकायतों की माला पहनकर सुशासन भवन के प्रवेश द्वार से जनसुनवाई कक्ष तक पहुंचे यहां ज्ञानेश ने एसडीएम एकता जायसवाल को नगर परिषद में हो रहे भ्रष्टाचार के शिकायती पत्र सौंपे। आवेदक ज्ञानेश ने बताया कि मल्हारगढ़ नगर परिषद में हो रहे भ्रष्टाचार के सबूत देने के बाद भी अधिकारियों ने अनसुना कर दिया था, जिससे आहत होकर मैंने सोए हुए सिस्टम को जगाने के लिए लोटन यात्रा कर जनसुनवाई में पहुंचा और शिकायती पत्र सौंपे है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामले में एसडीएम एकता जायसवाल का कहना है कि व्यक्ति पहली बार शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट आया है। 15 दिनों के अंदर शिकायत की जांच करवाई जाकर सबूत पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ज्ञानेश प्रजापति ने नगर परिषद पर निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि मल्हारगढ़ में हो रहे निर्माण कार्य में घटिया मटेरियल का उपयोग कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। सीएमओ सहित अन्य अधिकारियों को कई बार समय-समय पर शिकायत की गई। लेकिन आज तक न तो जांच हुई और न ही कोई कार्रवाई हुई है। ज्ञानेश ने बताया कि नाला निर्माण में 12 एमएम के सरिए की जगह आठ एमएम का सरिया लगाया गया है। डोम बनाने के पैसों से टीन का शेड बनाया गया है। जब इसके बारे में निर्माण एजेंसी या ठेकेदारों से पूछा जाता है तो वह सिर्फ 12 प्रतिशत कमीशन मिलने की दलील देते हैं। युवक का कहना है कि नगर परिषद के अधिकारी जनता के पैसों का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार कर रहे हैं।

 
नहीं हुई सुनवाई तो वल्लभ भवन में लगाऊंगा लोट
आवेदक ज्ञानेश ने कहा कि मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई में मल्हारगढ़ नगर परिषद की भ्रष्टाचार संबंधित शिकायत दर्ज करवाई गई है। अगर अब भी भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच नहीं की गई, तो वो भोपाल के वल्लभ भवन के आगे लोट लगाएंगे और मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed