सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Neemuch News ›   A head constable committed suicide by consuming poison in Neemuch.

MP: जहर खाकर कंट्रोल रूम पहुंचा हेड कांस्टेबल, पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया; सुसाइड नोट भी लिखा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: नीमच ब्यूरो Updated Mon, 09 Feb 2026 03:46 PM IST
विज्ञापन
सार

नीमच पुलिस लाइन में पदस्थ हेड कांस्टेबल होशियार सिंह ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। कंट्रोल रूम पहुंचने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। तीन पेज के सुसाइड नोट में पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। 

A head constable committed suicide by consuming poison in Neemuch.
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नीमच पुलिस लाइन में पदस्थ 50 वर्षीय हेड कांस्टेबल होशियार सिंह ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले वह जहरीला पदार्थ खाने के बाद सीधे पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचा, जहां उसने अपनी हालत के बारे में बताया। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम में हड़कंप मच गया। हेड कांस्टेबल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर ज्ञानोदय अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Trending Videos

मृतक हेड कांस्टेबल होशियार सिंह ने आत्महत्या से पहले तीन पेज का सुसाइड नोट लिखा था, जो डीजीपी, डीआईजी और एसपी के नाम संबोधित था। सुसाइड नोट में उन्होंने पुलिस महकमे में व्याप्त भ्रष्टाचार का उल्लेख किया है और कुछ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि उनका शिकायती पत्र वायरल हो गया है और उन्हें अपने ही विभाग के लोगों से जान का खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: नकली नोटों का लालच देकर महिला से जेवरात ठगे, दो जालसाज फरार; पुलिस तलाश में जुटी

सुसाइड नोट में यह भी आरोप लगाया गया है कि थाना, पीसीआर और जिम जैसी पोस्टिंग पैसों के दम पर दी जाती हैं। हेड कांस्टेबल ने आत्महत्या करने की अनुमति मांगे जाने जैसी बातों का भी जिक्र किया है। बताया जा रहा है कि होशियार सिंह पिछले कुछ दिनों से छुट्टी पर थे। कुछ दिन पहले ही उनका हार्निया का ऑपरेशन हुआ था। सोमवार को उन्हें ड्यूटी पर लौटना था, लेकिन उससे पहले ही रविवार को उन्होंने यह खौफनाक कदम उठा लिया। हेड कांस्टेबल की आत्महत्या के बाद पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed