फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Neemuch News ›   CBN sub-inspector dies under suspicious circumstances in neemuch

Neemuch: CBN के सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध हालात में मौत, होटल का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव; जानें मामला

Sat, 26 Apr 2025 01:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 26 Apr 2025 01:33 PM IST
सार

Neemuch: कैंट थाना प्रभारी पुष्पा चौहान ने बताया कि अजय कुमार शुक्ला सीपीएस पद्धति से अफीम तौल केंद्र पर तैनात थे। शुक्रवार रात भोजन करने के बाद वे सोने चले गए थे, लेकिन शनिवार सुबह तक नहीं उठे।

विज्ञापन
CBN sub-inspector dies under suspicious circumstances in neemuch
CBN के सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध हालात में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो में पदस्थ सब इंस्पेक्टर अजय कुमार शुक्ला की शनिवार सुबह एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वे अफीम तौल केंद्र पर ड्यूटी कर रहे थे और अम्रपाली होटल में ठहरे हुए थे। सुबह जब वे बाहर नहीं दिखे तो साथियों को शक हुआ। दरवाजा तोड़कर कमरे में देखा तो वे अचेत अवस्था में पड़े थे। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर दिया गया। प्राथमिक जांच में होटल के कमरे में उल्टी के निशान मिले हैं, जिससे जहरीला पदार्थ सेवन करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पढ़ें: आपत्तिजनक ऑडियो वायरल होने के बाद नपा अध्यक्ष बुरा फंसे, पुलिस ने मामला किया दर्ज    

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंट थाना प्रभारी पुष्पा चौहान ने बताया कि अजय कुमार शुक्ला सीपीएस पद्धति से अफीम तौल केंद्र पर तैनात थे। शुक्रवार रात भोजन करने के बाद वे सोने चले गए थे, लेकिन शनिवार सुबह तक नहीं उठे। आशंका होने पर नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों ने दरवाजा तोड़ा और उन्हें बेसुध पाया। पोस्टमार्टम के लिए शव जिला अस्पताल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजन गहरे सदमे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed