सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Neemuch News ›   CM Yadav interacted with medical students in Neemuch

CM Mohan Yadav: नीमच में मेडिकल छात्रों से सीएम यादव ने किया संवाद, फोरलेन सड़क निर्माण की भी घोषणा की

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 29 Oct 2024 05:53 PM IST
विज्ञापन
सार

CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा औद्योगिक निवेश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। नीमच एशिया में औषधीय फसलों की सबसे बडी मण्डी है। नीमच की औषधीय फसलों को योग गुरू बाबा रामदेव के पतंजली योग पीठ से जोड़ा जा रहा है। 
 

CM Yadav interacted with medical students in Neemuch
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार 29 अक्तूबर को नीमच के वीरेन्द्र कुमार सखलेचा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय नीमच के लोकार्पण कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेन्द्र शुक्ल एवं महिला एवं बाल विकास तथा जिले की प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया, क्षेत्रिय सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक जावद ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक नीमच दिलीप सिह परिहार, मनासा विधायक अनिरूद्ध मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिह चौहान, पवन पाटीदार, न.पा. अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा एवं जनपदों के अध्यक्ष एवं नगरीय निकायों के अध्यक्ष भी मंचासीन थे।

Trending Videos


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा धनवंतरी जयंती धनतेरस पर नीमच सहित तीन नये मेडिकल कॉलेज की सौगात दी जा रही है। सनातन संस्कृति में चिकित्सक को भगवान के रूप में देखा जाता है। चिकित्सा के छात्र मानवता की सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। उन्होने कहा, कि नीमच में महामाया मॉ भादवामाता का आर्शीवाद रहा है, यहां भादवामाता के पानी से ही रोग ठीक हो जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा कि वीरेन्द्र कुमार सखलेचा ने प्रशासनिक कुशलता की मिसाल कायम की है। उप मुख्यमंत्री एवं मुख्यमंत्री के रूप में स्व. सखलेचा ने प्रशासनिक कुशलता के साथ जो काम किए है, वे आदर्श है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीमच में असंभव को संभव कर दिखाने का जज्बा रहा है। नीमच वासी काफी प्रेम लुटाते है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झालावाड़-रामपुरा-नीमच सड़क को फोरलेन करने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा कि अगले 4, 6 महीनों में गांधी सागर अभ्यारण में एशिया से लाकर चीते छोड़े जाएंगे। इससे गांधीसागर में पर्यटन के नये द्वार खुलेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थितजनों को धनतेरस, दीपोत्सव, धनवंतरी जयंती की बधाई देते हुए कहा, कि सरकार ने सभी त्यौहार शासकीय स्तर पर मनाने की शुरूआत की है। दशहरे पर्व शस्त्र पूजन किया गया। देश में गौर्वधन पूजा भी सरकार द्वारा की जाएगी। प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया, सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक परिहार, सखलेचा, मारू, जि.प. अध्यक्ष चौहान, न.प. अध्यक्ष चौपड़ा एवं जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। विधायक ओमप्रकाश सखलेचा एवं परिहार की ओर से भगवान श्रीनाथ जी की तस्वीर भी मुख्यमंत्री को स्मृति स्वरूप भेंट की गई।


इस मौके पर संभायुक्त संजय गुप्ता, आईजी उमेश जोगा, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, एसपी अंकित जायसवाल, एडीएम लक्ष्मी गामड़ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिह सिसोदिया सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, पत्रकारगण, गणमान्य नागरिक, हितग्राही, चिकित्सा छात्र-छात्राए मेडिकल कॉलेज का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक एवं जिलेवासी उपस्थित थे।

डॉ. यादव का नीमच हवाई पट्टी आगमन पर आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंगलवार को नीमच हवाई पट्टी आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं राजेन्द्र शुक्ल का भी नीमच आगमन हुआ। हवाई पट्टी पर प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया, क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता, जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक नीमच दिलीप सिह परिहार एवं मनासा विधायक अनिरूद्ध मारू, पवन पाटीदार, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिह चौहान, नीमच नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेटकर, मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धनवंतरी जयंती के अवसर पर नीमच के विरेन्द्र कुमार सखलेचा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में नवप्रवेशी चिकित्सा छात्र-छात्राओं और मेडिकल कॉलेज के स्टाफ से संवाद किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश सरकार निरंतर देश एवं प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने एवं चिकित्सा सेवाओं की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है।

पहले प्रदेश में 17 मेडिकल कॉलेज थे, आज 3 नये मेडिकल कॉलेजों की सौगात प्रदेश को प्रधानमंत्री से मिली है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा प्राप्त कर मानवता की सेवा का सुअवसर मिल रहा है। चिकित्सक सनातन संस्कृति में भगवान के रूप में देखे जाते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सक पीड़ित मानवता की सेवा करते है। दीन दुखियों, रोगियों को कष्टों, रोगों से मुक्ति दिलाते है। इसलिए चिकित्सक केा सनातन संस्कृति में सर्वोच्च सम्मानित माना जाता है। चिकित्सक ईश्वर के रूप में देखे जाते है। मुख्यमंत्री ने सभी चिकित्सा छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, कि वे अच्छे चिकित्सक बनकर यहां से निकले और देश, प्रदेश एवं दुनिया में नाम रोशन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed