{"_id":"68cab962223489a61a0394bd","slug":"mla-saklecha-s-unique-initiative-on-pm-modi-s-birthday-inspired-service-to-14-000-students-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर जावद में अनूठी पहल, 14 हजार विद्यार्थियों को मिली सेवा की प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर जावद में अनूठी पहल, 14 हजार विद्यार्थियों को मिली सेवा की प्रेरणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 17 Sep 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
सार
जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर अनूठी पहल की। 141 शासकीय स्कूलों के 14 हजार विद्यार्थियों को सेवा कार्यों हेतु 50 लाख रुपये वितरित किए। कक्षा 6-8 को 200 और 9-12 को 500 रुपये मिले। विद्यार्थियों ने समाजहित के छोटे-छोटे कार्यों से सेवा भाव सीखा।
नीमच में विधायक सकलेचा ने विद्यार्थियों में समाजहित की सोच उन्नत करने नवाचार किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नीमच जिले की जावद विधानसभा में इतिहास रचने वाला कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूर्व मंत्री और विधायक ओमप्रकाश सकलेचा की पहल पर क्षेत्र के 141 शासकीय स्कूलों के लगभग 14 हजार विद्यार्थियों को सेवा कार्यों के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।
सांदीपनि विद्यालय परिसर में हुए इस विशेष आयोजन में कक्षा 6 से 8 तक के 7200 विद्यार्थियों को 200-200 रुपये और कक्षा 9 से 12 तक के 6600 विद्यार्थियों को 500-500 रुपये की राशि वितरित की गई। इस प्रकार लगभग 50 लाख रुपये विद्यार्थियों में बांटे गए। दावा किया गया कि संभवत: यह देश का पहला अवसर है, जब प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर इतने बड़े पैमाने पर विद्यार्थियों को सेवा कार्यों के लिए एक साथ आर्थिक सहयोग दिया गया हो।
बचपन से ही समाजहित की सोच बढ़े
विधायक सकलेचा ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और उनकी सोच से प्रेरित है। उन्होंने हमेशा सेवा और समर्पण को जीवन का आधार माना है। इसी संदेश को आगे बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम किया गया, ताकि बच्चे बचपन से ही समाजहित में योगदान देना सीखें और सेवा को जीवन का संकल्प बनाएं।
किसी ने कपड़े दिए तो किसी ने किताबें
राशि मिलने के बाद विद्यार्थियों ने सेवा के विविध रूप अपनाए। किसी ने जरूरतमंदों को कपड़े और किताबें दीं, तो किसी ने बीमारों की मदद करने का संकल्प लिया। इन छोटे-छोटे कार्यों से बच्चों के भीतर करुणा, संवेदना और समाजसेवा की भावना और गहरी हुई।
छात्रा शिरीन कुरैशी ने बताया कि 'इस सहयोग ने उन्हें समाजसेवा की दिशा में नई प्रेरणा दी। वहीं छात्रा शिवानी सुथार ने कहा कि वे इस राशि का उपयोग समाजहित के कार्यों में करेंगी।' इस ऐतिहासिक आयोजन के जरिए हजारों विद्यार्थी और उनके परिवार प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से सेवा कार्यों से जुड़े। विधायक सकलेचा ने कहा कि “सेवा ही संकल्प” का यह अभियान आने वाली पीढ़ियों में समाजहित की नई ऊर्जा भरेगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X