फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Neemuch News ›   Neemuch: Councillor and councillor's husband arrested for taking bribe of Rs 1.25 lakh

Neemuch: शोरूम निर्माण में नियमों का हवाला देकर 1.25 लाख रुपए ले रहे थे रिश्वत, पार्षद व पार्षद पति गिरफ्तार

Sat, 23 Nov 2024 06:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 23 Nov 2024 06:36 PM IST
सार

नीमच में उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने वार्ड 20 की कांग्रेस पार्षद रानी मसूदी और उनके पति साबिर मसूदी को 1.25 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। पार्षद पति ने शोरूम निर्माण में MOS उल्लंघन का हवाला देकर रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
Neemuch: Councillor and councillor's husband arrested for taking bribe of Rs 1.25 lakh
नीमच में पार्षद और पार्षद पति को रिश्वत लेने के मामले में गिऱफ्तार किया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीमच में निर्माणाधीन शोरूम में MOS का हवाला देकर काम रुकवाने का दबाव बनाकर रिश्वत मांगने के मामले उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने शनिवार सुबह कांग्रेस पार्षद और पार्षद पति को 1 लाख 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। टीम ने पार्षद पति साबिर मसूदी और पार्षद रानी बी मसूदी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


नीमच के वार्ड नंबर 20 में भारत माता चौराहे पर नकुल जैन निवासी राजस्व कॉलोनी नीमच के शोरूम का निर्माण कार्य चल रहा है। जहां निर्माण कार्य में MOS का पालन नहीं होने का हवाला देकर काम रुकवाने का दबाव बनाकर क्षेत्रीय पार्षद रानी मसूदी के पति साबिर मसूदी 1 लाख 25 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहे थे। इसकी शिकायत नकुल जैन ने 14 नवंबर को उज्जैन लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की थी। शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त उज्जैन द्वारा शिकायत का सत्यापन करवाया गया जो सही पाई गई। 
विज्ञापन


जांच के बाद लोकयुक्त डीएसपी सुनील तालान और  डीएसपी राजेश पाठक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम शनिवार सुबह नीमच पहुंची और यहां व्यापारी नकुल जैन के माध्यम से पार्षद पति को रुपए देने के लिए बुलाया गया। जैसे है नकुल जैन ने पार्षद रानी मसूदी के पति साबिर मसूदी को रिश्वत के तौर पर 1 लाख 25 हजार रुपए दिए लोकायुक्त टीम ने उन्हें रंगे हाथों धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदक नकुल जैन, निवासी राजस्व कॉलोनी नीमच ने बताया कि वार्ड नंबर 20 के पार्षद द्वारा मेरे शोरूम निर्माण में MOS का पालन नहीं होने को लेकर काम रुकवाने की धमकी देकर रुपयों की मांग की जा रही थी। इसकी शिकायत मैने 14 नवंबर को उज्जैन लोकायुक्त पुलिस को की थी। शनिवार को जैसे ही साबिर ने रिश्वत की राशि ली लोकायुक्त टीम ने पकड़ लिया। उनके साथ पार्षद रानी मसूदी भी आई थी जिसे भी लोकायुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।


उज्जैन लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान ने बताया कि 14 नवंबर को लोकायुक्त पुलिस को नकुल जैन की ओर से शिकायत मिली थी। जांच में शिकायत सही पाई गई। शनिवार को योजना बनाकर नकुल के निर्माणाधीन शोरूम में सवा लाख रुपए की रिश्वत लेते साबिर मसूदी को रंगे हाथों पकड़ा है। मामले में पार्षद रानी मसूदी की भी सहमति थी उनको भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed