{"_id":"66bcc300c73c9fb853066c39","slug":"neemuch-neemuch-closed-in-protest-against-atrocities-on-hindus-in-bangladesh-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neemuch: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में नीमच रहा बंद, जनआक्रोश रैली भी निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Neemuch: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में नीमच रहा बंद, जनआक्रोश रैली भी निकाली
Wed, 14 Aug 2024 08:15 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 14 Aug 2024 08:15 PM IST
सार
बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर सोची-समझी साजिश के तहत लगातार अत्याचार और हमले हो रहे हैं। इसके विरोध में नीमच में 14 अगस्त बुधवार को सर्व समाज द्वारा नगर बंद का आह्वान किया गया, जिसके तहत नीमच शहर पूरी तरह बंद रहा।
विज्ञापन
बांग्लादेश के हालातों पर नाराजगी जताते हुए नीमच शहर बंद रहा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बुधवार को सर्व समाज के आव्हान पर नीमच पूर्णतः बंद रहा। दोपहर एक बजे रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम प्रशासन को सर्व समाज की ओर से ज्ञापन सौंपा गया।
राजनीतिक अस्थिरता के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर सोची-समझी साजिश के तहत लगातार अत्याचार और हमले हो रहे हैं। हिंदुओं के घरों को आग लगाई जा रही है और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। लोगों को मारा जा रहा है। इसको लेकर हिंदू समाज में आक्रोश व्याप्त है, जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में नीमच में भी 14 अगस्त बुधवार को सर्व समाज द्वारा नगर बंद का आह्वान किया गया, जिसके तहत नीमच शहर पूरी तरह बंद रहा। सर्व समाज के पदाधिकारियों ने और सदस्यों ने मांग की है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए।
नीमच नगर बन्द के दौरान दोपहर 1 बजे भारत माता की आरती के पश्चात जनआक्रोश रैली भी नगर में निकाली गई, जो भारत माता चौराहा से पुस्तक बाजार, जाजू बिल्डिंग, घंटाघर, नया बाजार, बारादरी, फवारा चौक, कमल चौक होते हुए पुनः भारत माता चौराहा पर संपन्न हुई। यहां सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी प्रशासन को सर्व समाज की ओर से सौंपा गया।