{"_id":"6813633d3a52cf99d408b6bf","slug":"neemuch-news-a-large-consignment-of-dodachura-seized-in-neemuch-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neemuch News: नीमच में डोडाचूरा की बड़ी खेप जब्त, पुलिस को लावारिस ट्रक से मिला मादक पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Neemuch News: नीमच में डोडाचूरा की बड़ी खेप जब्त, पुलिस को लावारिस ट्रक से मिला मादक पदार्थ
Thu, 01 May 2025 05:34 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 01 May 2025 05:34 PM IST
सार
नीमच जिले के मनासा में पुलिस ने एक लावारिस ट्रक से 16 क्विंटल 40 किलो डोडाचूरा जब्त किया। ट्रक में 81 कट्टों में मादक पदार्थ भरा था। तस्कर ट्रक छोड़कर फरार हो गए। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
नीमच में डोडाचूरा की बड़ी खेप पकड़ी गई है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीमच जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मनासा पुलिस ने बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात करीब दो बजे एक लावारिस ट्रक से 16 क्विंटल 40 किलो 250 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। इस जब्ती की कुल बाजार कीमत करीब 35 लाख रुपए आंकी गई है।
मनासा थाना प्रभारी शिव रघुवंशी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हासपुर फंटे से एक ट्रक मादक पदार्थ लेकर गुजरने वाला है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम हासपुर फंटे पर पहुंची, जहां एक ट्रक संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला। ट्रक पर तिरपाल ढकी हुई थी और आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 81 प्लास्टिक के कट्टे मिले, जिनमें डोडाचूरा भरा हुआ था।
ये भी पढ़ें- CBN के सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध हालात में मौत, होटल का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव; जानें मामला
विज्ञापन
यह मादक पदार्थ एक सुनियोजित तस्करी का हिस्सा बताया जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि तस्करों को पुलिस की गतिविधियों की भनक पहले ही लग गई थी, इसी कारण वे ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। जब्त ट्रक का नंबर एमपी 14 एचसी 3888 है। पुलिस अब ट्रक मालिक की पहचान कर रही है और अज्ञात चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें- कार से 14 लाख की सात किलो अवैध अफीम जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
इस पूरे मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि डोडाचूरा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। जिले में लगातार मादक पदार्थों की तस्करी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसके खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन