Neemuch News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को बिजली के पोल से बांधा, पुलिस ने पहुंचकर छुड़ाया
सूचना पर पुलिस पहुंची और युवक को मुक्त कर थाने लाई। पूछताछ में महिला ने बयान दिया कि वह किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं चाहती। दोनों की सहमति के चलते पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के नीमच शहर की टीआईटी कॉलोनी में दीवाली के दिन एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा तो प्रेमिका के परिजनों ने उसे पकड़ कर खंभे (बिजली पोल) से बांध दिया। यह घटना 21 अक्तूबर की रात 10 बजे की है। सूचना पर पुलिस पहुंची और खंभे से बंधे हुए युवक को छुड़ाया। पुलिस महिला और युवक दोनों को थाने लेकर आई तो महिला ने पुलिस के समक्ष बयान दिए कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती है। लिखित में लेने के बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बीती रात को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
नीमच शहर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक के हाथ बिजली के पोल से बांध रखा है और उसे एक महिला सहित कुछ लोग खरी खोटी सुना रहे है। मिली जानकारी के अनुसार नीमच शहर के रहने वाला एक शादीशुदा व्यक्ति दो बच्चों की मां वाली प्रेमिका से मिलने के लिए दीवाली के दिन पहुंचा तो प्रेमिका के पति और अन्य परिजनों ने उसे देख लिया। देखते ही देखते हंगामा शुरू हो गया। युवक के साथ मारपीट की और उसके दोनों हाथ रस्सी से घर के सामने स्थित बिजली के पोल से बांध दिए। डायल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के बंधे हाथ खुलवाए। महिला और युवक दोनों को थाने लेकर आई तो दोनों की सहमति से कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि तीन साल से महिला और युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।
ये भी पढ़ें- चित्रकूट गधा मेला: यहां 'सनी देओल’ 1.05 लाख में बिका, 'लॉरेंस’ को नहीं मिला खरीददार,'शाहरुख’ 80 हजार में बुक
महिला को कोई आपत्ति नहीं थी
नीमच कैंट थाना प्रभारी वीरेंद्र झा ने बताया कि हंगामे और मारपीट की सूचना पर नीमच कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को बंधक मुक्त करवाया गया। दोनों को थाने लेकर आए है। महिला ने बयान दिए कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती है। उसके पति ने घर पर देख लिया था। महिला को कोई आपत्ति नहीं थी। प्रेम प्रसंग का मामला है। इसलिए महिला और युवक दोनों का नाम उजागर नहीं किया जा सकता।

कमेंट
कमेंट X