{"_id":"677965e5b338107068054ddc","slug":"neemuch-news-agriculture-minister-kanshana-said-chinese-garlic-will-not-be-sold-in-the-markets-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neemuch News: गुर्जर समाज का नववर्ष मिलन समारोह, कृषि मंत्री कंषाना बोले- मंडियों में नहीं बिकेगा चाइनीज लहसुन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Neemuch News: गुर्जर समाज का नववर्ष मिलन समारोह, कृषि मंत्री कंषाना बोले- मंडियों में नहीं बिकेगा चाइनीज लहसुन
Sat, 04 Jan 2025 10:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 04 Jan 2025 10:16 PM IST
सार
नववर्ष मिलन और प्रतिभा सम्मान समारोह में मंत्री कंषाना ने भगवान श्रीदेवनारायण की पूजा अर्चना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया और समाज की मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में उपस्थित नेतागण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीमच के टाउन हॉल में जिला गुर्जर समाज द्वारा नववर्ष मिलन और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना, सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, गुर्जर महासभा के देवेंद्र पटेल, म.प्र. देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष रघुवीर सिंह, विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, दिलीप सिह परिहार, अनिरूद्ध मारू और अन्य गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के प्रारंभ में मंत्री कंषाना ने अतिथियों के साथ भगवान श्रीदेवनारायण की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूजा अर्चना के बाद गुर्जर समाज के वरिष्ठजनों ने पुष्पहार पहना कर मंत्री कंषाना और अतिथियों का स्वागत किया और साफा बांधकर सम्मानित किया। अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा कि वर्तमान मोदी सरकार में कहीं भी घोटाला नहीं हो रहा है, जिस समय कांग्रेस की सरकार थी। उस समय हजारों करोड़ के घोटाले सामने आ रहे थे। वे गुर्जर समाज कि जो भी मांगे हैं, उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष रखेंगे और पूरा कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश की किसी भी मंडी में नहीं आने देंगे चाइनीज लहसुन
पत्रकारों से चर्चा के दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि चाइना लहसुन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसकी हमने विशेषज्ञों से भी जांच कराई है, जिसमें चाइना लहसुन मेडिकली अनफिट पाई गई है। इसे प्रदेश की किसी भी मंडी में बिकने के लिए नहीं आने दिया जाएगा।
कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रदेश पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में समाज के प्रतिभावान युवक युवतियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान कई समाजजन उपस्थित थे।
