{"_id":"66fc10f0f2c6e218e30e02d5","slug":"neemuch-news-child-thief-caught-by-police-used-to-commit-such-crime-for-drugs-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neemuch News: बच्चा चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, नशे के लिए करता था ऐसा अपराध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Neemuch News: बच्चा चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, नशे के लिए करता था ऐसा अपराध
Tue, 01 Oct 2024 08:40 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 01 Oct 2024 08:40 PM IST
सार
नीमच पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने प्रेस वार्ता में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी आदतन अपराधी है। आरोपी पर थाना रतनगढ़ में आठ और थाना बेगू (राजस्थान) में एक अपराध दर्ज है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीमच पुलिस ने बच्चा चोरी और मंदिरों में चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पर पहले से नौ अपराध दर्ज हैं, जिनमें बच्चा चोरी और चोरी की वारदातें शामिल हैं। पुलिस आरोपी से और भी मामलों में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने प्रेस वार्ता में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी आदतन अपराधी है। आरोपी पर थाना रतनगढ़ पर आठ एवं थाना बेगू (राजस्थान) में एक अपराध दर्ज है। आरोपी पूर्व में सात साल जेल की सजा भी काट चुका है और वह नशे का आदी है, जिसके लिए वह बच्चा चोरी और सुने स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम देता था।
विज्ञापन
नीमच पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित प्रेस वार्ता में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सात सितंबर 2024 को रात में रतनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम लुहारिया चुंडावत से एक नाबालिग छह वर्षीय बालक के अपहरण के मामले के थाना रतनगढ़ पर अपराध क्रमांक 178/2024 धारा 140 (3) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस टीम ने कुछ घंटे के भीतर ही अपहृत नाबालिग छह वर्षीय बालिका को यह तलाश कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया था। इसी तरह 28 सितंबर 2024 को रात में थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुरा से एक तीन वर्षीय बालिका के अपहरण हो जाने के संबंध में थाना रतनगढ़ पर अपराध क्रमांक 193/2024 धारा 140 (3) बीएनएस का दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
विज्ञापन
मामले में भी कुछ घंटे में ही अपहृत नाबालिग तीन वर्षीय बालिका को तलाश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। लेकिन दोनों ही बच्चों के अपहरण के मामले में आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग पाया था। रतनगढ़ थाना प्रभारी बीएस गोरे के नेतृत्व में गठित टीम ने साइबर सेल व अन्य तकनीकी सहायता से आरोपी भागचंद्र उर्फ भग्गा पिता दुधा भील उम्र 34 साल निवा ग्राम डाबी पुलिस थाना रतनगढ़ जिला नीमच (मप्र) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी भागचंद उर्फ भग्गा से पूछताछ करने पर आरोपी भागचंद्र उर्फ भग्गा भील ने तीन मई 2024 ग्राम डीकेन के जैन मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर नकदी एवं अन्य सामान चोरी करना तथा 29-30 सितंबर 2024 को रात में ग्राम अलोरी गरवाड़ा स्थित हनुमान मंदिर से एक साउंड सिस्टम, एलईडी टीवी चोरी करना बताया, जिसे आरोपी की निशानदेही पर जब्त किया गया।
आरोपी नशे के लिए करता था बच्चों का अपहरण और चोरियां
एसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी होकर आरोपी पर पुलिस थाना रतनगढ़ पर आठ एवं पुलिस थाना बेगू (राजस्थान) में एक अपराध दर्ज है। आरोपी अपने नशे के शौक को पूरा करने के लिए बच्चों की चोरियां करता था। ताकि उन्हें बेचकर नशे के लिए पैसों का जुगाड़ कर सके। आरोपी बच्चा चोरी करने के लिए सुनसान इलाकों के सुने घरों को चिन्हित कर वारदात को अंजाम देता था।
परिवार से अलग जंगल में रहता था आरोपी
एसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि आरोपी परिवार से अलग जंगलों में रहकर बच्चा चोरी और सुने स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। आरोपी जंगल में ही रहकर जीवन-यापन करता था। आरोपी शराब पीने के बाद बच्चे चोरी की घटनाओं के साथ-साथ सुने मंदिरों एवं स्कूलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।
