राजस्थान विधानसभा चुनाव: बसपा ने छह और प्रत्याशियों की सूची जारी की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने छह और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। बसपा प्रमुख मायावती के निर्देश पर पार्टी अध्यक्ष सीताराम मेघवाल ने यह सूची जारी की है। जिसके मुताबिक किशन चंद शर्मा धौलपुर सीट से, बाड़ी से रामहित कुशवाहा, रामगढ़ से लक्ष्मण सिंह चौधरी, महुआ से विजय शंकर बोहरा और बयाना से सुनील कुमार जाटव पार्टी के प्रत्याशी होंगे।
Bahujan Samaj Party (BSP) has released the second list of 6 candidates for the upcoming #RajasthanAssemblyElection2018. pic.twitter.com/CItjWr83Dt
— ANI (@ANI) November 9, 2018विज्ञापन
पार्टी ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के विधानसभा क्षेत्र झालरापाटन में ग्यास अहमद खां को अपना प्रत्याशी बनाया है। बसपा ने पिछले हफ्ते 11 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। राज्य की 200 विधानसभा सीटों के लिए सात दिसंबर को मतदान होना है।
(इनपुट- भाषा)