फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   Satna: RSS Office Burgled After Lock Broken, CCTV Helps Crack Case; Accused Arrested, Stolen Goods Recovered

सतना: RSS कार्यालय में चोरी का पर्दाफाश, सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाया आरोपी, चोरी गया सारा सामान बरामद

Tue, 15 Sep 2026 09:54 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 15 Sep 2026 09:54 AM IST
सार

उचेहरा में RSS कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। CCTV और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। उसकी निशानदेही पर चोरी गया सामान बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन
Satna: RSS Office Burgled After Lock Broken, CCTV Helps Crack Case; Accused Arrested, Stolen Goods Recovered
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उचेहरा थाना पुलिस ने शासकीय हाई स्कूल के पीछे बने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया पूरा सामान भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन


मामले के अनुसार शनिवार और रविवार की रात अज्ञात चोर ने संघ कार्यालय का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया था। इस घटना के संबंध में नगर कार्यवाह हरिकिशन जायसवाल ने उचेहरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज कर तफ्तीश प्रारंभ कर दी। इस दौरान पुलिस की टीम ने कार्यालय के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिरों से जानकारी जुटाई। छानबीन में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को वार्ड क्रमांक छह निवासी पवन ताम्रकार पर संदेह हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो उसने कार्यालय में चोरी करने का अपराध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा: जेल से छूटते ही फिर चोरी, दो बाइक झाड़ियों में छिपाईं; देहात पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपी पवन ताम्रकार ने बताया कि वह शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि लगभग ढाई बजे बाउंड्री कूदकर कार्यालय परिसर में दाखिल हुआ था। इसके बाद उसने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर रखा एक गैस सिलिंडर, एलईडी लाइट तथा बर्तन चोरी कर लिए। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया पूरा सामान बरामद कर लिया। सामान बरामद करने के बाद पुलिस ने जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी की और आरोपी को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेजने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed