फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   satna sub engineer satish samele suspended gun viral video commission corruption allegations

MP News: बंदूक वाले इंजीनियर की छुट्टी, सस्पेंड होते ही खोली विभाग की 'कमीशन कुंडली', मचा हड़कंप

Fri, 10 Jul 2026 02:35 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Fri, 10 Jul 2026 02:35 PM IST
सार

सतना जिले के जनपद पंचायत मझगवां में पदस्थ सब इंजीनियर सतीश समेले को बंदूक लेकर सड़क पुलिया निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के वायरल वीडियो के बाद निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत सीईओ ने इसे सरकारी सेवा की मर्यादा और शस्त्र नियमों का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की।

विज्ञापन
satna sub engineer satish samele suspended gun viral video commission corruption allegations
निलंबन के बाद लगाए भ्रष्टाचार के बड़े आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सतना जिले में बंदूक लेकर सरकारी निर्माण कार्य का निरीक्षण करने वाले जनपद पंचायत मझगवां के सब इंजीनियर (उपयंत्री) सतीश समेले पर आखिरकार बड़ी कार्रवाई हो गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और मामला सुर्खियों में आने के बाद जिला पंचायत सीईओ ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। हालांकि, सस्पेंड होते ही उपयंत्री ने विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कमीशनखोरी का बड़ा दावा कर दिया, जिससे मामला अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है।
विज्ञापन


बंदूक लेकर निरीक्षण का वीडियो पड़ा भारी

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें जनपद पंचायत मझगवां में पदस्थ सब इंजीनियर सतीश समेले हाथ में बंदूक लेकर सड़क पुलिया निर्माण कार्य का निरीक्षण करते दिखाई दिए थे। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया और मामले ने तूल पकड़ लिया। मामले का संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) ने इसे सरकारी सेवा की मर्यादा और शस्त्र अधिनियम के नियमों के विपरीत मानते हुए गंभीर मामला माना। इसके बाद उपयंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया। साथ ही कलेक्टर को भी पत्र लिखकर शस्त्र लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन की जानकारी दी गई, जिसके आधार पर अलग से नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन


जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ प्रशासन, किया निलंबित

सीईओ के अनुसार, बंदूक लेकर निरीक्षण करने के अलावा उपयंत्री के खिलाफ कर्मचारियों से दुर्व्यवहार, सरपंचों और सचिवों के साथ अभद्र व्यवहार, काम में लापरवाही और प्रताड़ना जैसी कई शिकायतें पहले से दर्ज थीं। दोनों नोटिसों पर मिले जवाब का परीक्षण किया गया, लेकिन प्रशासन को उनका स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं लगा। इसके बाद उपयंत्री सतीश समेले को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। जांच प्रभावित न हो, इसलिए उन्हें ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) के कार्यपालन यंत्री कार्यालय से अटैच कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निलंबन के बाद लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

कार्रवाई के बाद उपयंत्री सतीश समेले ने मीडिया के सामने विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि विभाग में निर्माण कार्यों के बदले ऊपर से नीचे तक कमीशन का तय सिस्टम चलता है और बिना कमीशन दिए कोई फाइल आगे नहीं बढ़ती। समेले ने वरिष्ठ अधिकारियों और विभागीय व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उनके खिलाफ की गई कार्रवाई निराधार है। उन्होंने विभाग के भीतर कथित कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार का खुलासा करने का दावा किया।


अब प्रशासन के सामने नई चुनौती

उपयंत्री के निलंबन के बाद मामला केवल बंदूक लेकर निरीक्षण करने तक सीमित नहीं रह गया है। अब विभाग के भीतर कथित कमीशनखोरी के लगाए गए आरोपों ने प्रशासन के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। ऐसे में अब सभी की नजर इस बात पर है कि प्रशासन इन गंभीर आरोपों की जांच कराता है या नहीं और आगे क्या कार्रवाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed