सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seoni News ›   MP News: Anurag Thakur targeted Rahul, said- Congress is using anti-Hindu parties to win elections.

MP News: अनुराग ठाकुर ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- चुनाव जीतने हिंदू विरोधी दलों का उपयोग कर रही कांग्रेस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 11 Sep 2023 08:34 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सिवनी में थे। उन्होंने भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि आज सारी दुनिया भारत को उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आज ऐतिहासिक बुलंदियां हासिल कर रहा है और जी-20 समिट में भी सारी दुनिया ने नए भारत की बुलंद तस्वीर को देखा है।

MP News: Anurag Thakur targeted Rahul, said- Congress is using anti-Hindu parties to win elections.
सिवनी में मीडिया से बात करते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के सिवनी में महाकोशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा के शुभारंभ में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी पहुंचे। इससे पहले मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। 
Trending Videos


अनुराग ठाकुर ने कहा कि जी-20 समिट का सफल आयोजन देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। तमाम तरह की चुनौतियों और तनावों के बीच दुनिया के 20 ताकतवर देशों को एक साथ लाने और उनके बीच सहमति बनाने का चुनौतीपूर्ण कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी टीम ने कर दिखाया है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री को बधाई देता हूं।  आज सारी दुनिया भारत को उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आज ऐतिहासिक बुलंदियां हासिल कर रहा है और जी-20 समिट में भी सारी दुनिया ने नए भारत की बुलंद तस्वीर को देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव जीतने के लिए हिंदू विरोधियों का उपयोग कर रही कांग्रेस
ठाकुर ने कहा कि हर दिन कांग्रेस का कोई नेता सनातन को गाली देता है। कांग्रेस का जो ठगबंधन बना है, उसमें ऐसे दल और नेता शामिल हैं, जो भ्रष्टाचार के आरोपी हैं। इन दलों का चाल और चरित्र नहीं बदले, सिर्फ चोला बदलने का प्रयास इन्होंने किया है। इनकी न कोई नीति है, न नेता है और इनकी नीयत में भी खोट है। हर मीटिंग के बाद इस ठगबंधन के नेता हिंदुओं को अपमानित करने में लग जाते हैं, सनातन धर्म पर प्रहार करने का तरीका खोजते हैं। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की विदेशी धरती पर जाकर भारत की छवि को खराब करने में लगे हैं, तो देश में उनके सहयोगी नेता सनातन धर्म और हिंदुओं को अपमानित करने में कसर नहीं छोड़ रहे हैं। राहुल गांधी अपने नेताओं के इन कृत्यों के खिलाफ एक शब्द नहीं बोलते, उनके मुंह में दही जम जाती है। इसका मतलब है कि सनातन पर प्रहार करने वाले इन नेताओं को कांग्रेस पार्टी का पूरा समर्थन है। कांग्रेस हिंदुओं को अपमानित कर वोटों का ध्रुवीकरण करना चाहती है और चुनाव जीतने के लिए उन लोगों और दलों का उपयोग कर रही है, जो हिंदु विरोधी हैं। ठाकुर ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता हिंदुओं के खिलाफ बोलने वाले, सनातन धर्म पर प्रहार करने वाले इन नेताओं को चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी। 

देश के सांस्कृतिक वैभव को बढ़ा रही भाजपा की सरकारें
अनुराग ठाकुर ने कहा कि एक तरफ जहां घमंडिया गठबंधन के लोग हिंदुत्व को अपमानित कर रहे हैं, वहीं भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें देश के सांस्कृतिक वैभव को बढ़ाने का काम कर रही हैं। उज्जैन में दिव्य महाकाल महालोक का निर्माण हुआ है। ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की भव्य प्रतिमा का निर्माण हो रहा है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश के अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थलों के विकास की घोषणा भी की है, जिससे प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, देश में भव्य सोमनाथ धाम, केदारनाथ धाम और काशी कॉरीडोर का विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण और अयोध्या धाम का विकास भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कार्यकाल में हो रहा है।  

भाजपा ने किया एमपी का कायाकल्प
केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि मैं विशेष तौर पर 18 से 25 वर्ष आयु समूह के उन युवाओं से बात करना चाहता हूं, जिनमें से अधिकांश ने वह दौर देखा नहीं होगा। उन्होंने प्रदेश की वो टूटी-फूटी सड़कें नहीं देखी होंगी, प्रदेश में सिंचाई की स्थिति और खेती बाड़ी की दुर्दशा भी उन्होंने नहीं देखी होगी। बिजली के अभाव में उन युवाओं ने लालटेन की रोशनी में पढ़ाई नहीं की होगी। लेकिन यह सच है। आज से लगभग 20 साल पहले कांग्रेस की सरकार ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। जनता ने एक सही निर्णय लिया और 2003 के बाद बनी भाजपा की सरकार ने यह दिखा दिया कि कैसे एक सही निर्णय और भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास प्रदेश का कायाकल्प कर सकता है। उस समय विकास दर काफी कम थी,  आज 16 प्रतिशत के लगभग है। कृषि विकास दर जो न के बराबर थी, 18 प्रतिशत के आसपास चल रही है। बजट का आकार लगभग 23000 करोड रुपए होता था, आज यह 314000 करोड़ रूपया हो गया है। सकल घरेलू उत्पाद जो 86 हजार करोड़ रुपये था, अब 13 लाख 22 हजार करोड रुपए है। प्रदेश में 2002 के पूर्व जहां 61000 किलोमीटर टूटी फूटी सड़कें थी, आज 5 लाख 11000 किलोमीटर से ज्यादा अच्छी गुणवत्ता वाली सड़कें उपलब्ध हैं। उस समय सिर्फ 7 लाख हेक्टर भूमि में सिंचाई होती थी, आज वह बढ़कर 47 लाख हेक्टेयर हो गई है। प्रदेश के लोगों को पहले इलाज के लिए मुंबई और नागपुर जाना पड़ता था, आज म.प्र. में 30 मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें पढ़कर प्रदेश के युवाओं को डॉक्टर बनने का अवसर मिलेगा। 

हर वर्ग के कल्याण का प्रयास कर रही सरकार
श्री ठाकुर ने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार हर वर्ग के विकास के लिए प्रयास कर रही है। जनजातीय बंधुओं को अधिकार देने के लिए पेसा एक्ट लागू किया गया और अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। लाडली लक्ष्मी और लाडली बहना जैसी योजनाओं से बेटियों, महिलाओं के सशक्तीकरण के प्रयास किए जा रहे हैं। 60 प्रतिशत से अधिक नंबर लाने पर लेपटॉप की सुविधा देने वाला मध्यप्रदेश संभवतः इकलौता प्रदेश है। पीएम स्वनिधि योजना में रेहड़ी, फेरी वालों को मदद देने में मध्यप्रदेश आगे है। आयुष्मान कार्ड योजना में 5 लाख तक का इलाज मुफ्त में मध्यप्रदेश आगे है। किसान कल्याणकारी योजनाओं की बात करें तो प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार ₹6000 प्रतिवर्ष किसान सम्मान निधि करोड़ों किसानों के खाते में दे रही है,  वहीं मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार भी ₹6000 दे रही है। इस तरह ₹12000 किसानों को सालाना मिल रहा है। श्री ठाकुर ने कहा कि हम मध्यप्रदेश में हुए विकास और जनहित की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएंगे और भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार के लिए जनता से आशीर्वाद मांगेंगे। 

भाजपा को आशीर्वाद दें
महाकोशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा सोमवार सुबह नगर के पड़ाव गांधी चौक से शुरू हुई। यात्रा का नगर में जगह-जगह मंच लगाकर स्वागत किया गया एवं घरों की छतों से पुष्पवर्षा की गई। इस दौरान उपस्थित जनसमुदाय को रथ से संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार आदिवासियों, किसानों, महिलाओं, युवाओं सहित समाज के हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है। सिवनी क्षेत्र और मध्यप्रदेश के विकास के लिए आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed