सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seoni News ›   MP News: Knife incident in Seoni like Delhi, girl attacked with knife

MP News: सिवनी में दिल्ली की तरह हुई चाकूबाजी की घटना, युवती पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 19 Jun 2023 04:40 PM IST
विज्ञापन
सार

सिवनी में बीच बाजार एक युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया। उसे गले और हाथ पर चाकू लगा है। लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

MP News: Knife incident in Seoni like Delhi, girl attacked with knife
चाकू से हमला
विज्ञापन

विस्तार

सिवनी जिला मुख्यालय में सोमवार सुबह दिल्ली में हुई चाकूबाजी जैसी घटना देखी गई। इसके चलते यहां सनसनी फैल गई। आक्रोशित लोगों ने पहले तो युवक की पिटाई की फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक द्वारा युवती के गले व हाथ में चाकू मारे गए थे। युवती लहूलुहान हो गई। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल सिवनी में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार सोमवार को युवती जॉब के लिए प्रतिदिन की तरह गांव छिंदबर्री से आकर एलआईवी चौक हनुमान मंदिर के सामने दादू मोहल्ला से गुजर रही थी। तभी दिनदहाड़े मुख्य मार्ग में एक सिरफिरे युवक सुशील यादव ने उसे रोका और चाकू बरसाना शुरू कर दिया। युवक ने युवती के गले व हाथ में चाकू मारा। घटना देख आसपास के कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए युवक को पकड़ा और धुन दिया।  गंभीर रूप से जख्मी हुई युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया तथा इसकी सूचना कोतवाली थाना प्रभारी को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी महादेव नागोतिया ने बताया कि युवक सुशील यादव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ जारी है। वहीं युवती का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। युवक ने युवती पर चाकू से क्यों प्रहार किया? इस बात की पतासजी में पुलिस जुटी हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed