{"_id":"6a8418e9c9a7bba5be04c42c","slug":"shahdol-scrap-dispute-6-beaten-up-over-iron-retrieval-from-demolition-rubble-case-filed-against-four-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबे से लोहा उठाने पर बवाल: शहडोल में रोकने पर छह लोगों की पिटाई, पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबे से लोहा उठाने पर बवाल: शहडोल में रोकने पर छह लोगों की पिटाई, पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज किया मामला
Tue, 18 Aug 2026 02:03 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:03 PM IST
सार
शहडोल के इंद्रा चौक से नया बस स्टैंड रोड के बीच अतिक्रमण हटाने के बाद सड़क किनारे पड़े मलबे से लोहे का सामान ले जाने को लेकर विवाद हो गया। सामान ले जाने से रोकने पर कहासुनी के बाद मारपीट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
लोहे का सामान ले जाने को लेकर हुआ विवाद
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल के कोतवाली थाना क्षेत्र में इंद्रा चौक से नया बस स्टैंड रोड तक हाल ही में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद सड़क किनारे पड़े मलबे से लोहे का सामान ले जाने को लेकर विवाद हो गया। सामान ले जाने से रोकने पर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शिकायतकर्ता संदीप गुप्ता के अनुसार, शनि वंशकार, जितेंद्र वंशकार, साहिल वंशकार और सतीश वंशकार सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के बाद पड़े मलबे में से लोहे का सामान लेकर जा रहे थे। संदीप और उनके परिवार के लोगों ने उन्हें सामान ले जाने से रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान चारों लोग कथित रूप से गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।
छह लोगों के साथ मारपीट का आरोप
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान परिवार के छह सदस्यों के साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। विवाद बढ़ने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने मारपीट की घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनि वंशकार, जितेंद्र वंशकार, साहिल वंशकार और सतीश वंशकार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ें- एमपी के भिंड में दर्दनाक हादसा: यूपी के लखीमपुर लौटते वक्त पिकअप डंपर से टकराई, आठ मजदूरों की मौत और 25 घायल
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना से जुड़े वीडियो, घायलों के बयान और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के बाद विवाद की वास्तविक वजह और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट होगी। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।