सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   Congress protests against LPG crisis in Shajapur garlands gas cylinders to express protest

LPG Crisis: LPG संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, गैस सिलिंडर को माला पहना किया विरोध प्रदर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: शाजापुर ब्यूरो Updated Fri, 13 Mar 2026 03:27 PM IST
विज्ञापन
सार

 LPG Crisis: शाजापुर के शुजालपुर में गैस  सिलिंडर की डिलेवरी में देरी और कमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई बंद होने के विरोध में कांग्रेस ने चौराहे पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर सिलिंडर को माला पहनाई और सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

Congress protests against LPG crisis in Shajapur garlands gas cylinders to express protest
विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शाजापुर जिले के शुजालपुर शहर में घरेलू गैस  सिलिंडर की डिलेवरी में हो रही देरी और कमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई बंद होने के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस चौकी चौराहा पर चूल्हा जलाकर गैस सिलिंडर को माला पहनाई गई और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने 'नाम नरेन्द्र, काम सरेंडर' के नारे लगाए और आरोप लगाया कि नोटबंदी से लेकर गैस  सिलिंडर तक आम जनता को कतारों में खड़ा कर परेशान किया जा रहा है।

Trending Videos


होटल-रेस्टोरेंट और टिफिन सेंटर भी प्रभावित
युवा कांग्रेस जिला शाजापुर उपाध्यक्ष चिराग परमार ने कहा कि शहर में होटल और रेस्टोरेंट में तवा रोटी मिलना तक बंद हो गई है। टिफिन सेंटर को भी समय पर सिलिंडर नहीं मिल रहा है, जिससे घर से दूर रहकर नौकरी करने वाले लोगों को भोजन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई शादी समारोहों में भी गैस सिलिंडर नहीं मिलने से लोगों को चूल्हा खोदकर खाना बनाने की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के दावों पर उठे सवाल
जिला जनसंपर्क विभाग की ओर से सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में अधिकारियों ने क्षेत्र में गैस  सिलिंडर  की पर्याप्त उपलब्धता का दावा किया है। हालांकि इन पोस्ट पर आम नागरिकों ने सवाल उठाए हैं। कई लोगों ने कमेंट कर बताया कि उन्हें  सिलिंडर के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कुछ यूजर्स ने घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी का मुद्दा भी उठाते हुए अधिकारियों से फील्ड में उतरकर जांच करने और कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें: उमरिया में गैस बुकिंग सिस्टम फेल, एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, सिलिंडर के लिए चार दिन से भटक रहे लोग

ऑनलाइन बुकिंग भी बनी समस्या
उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग भी नहीं हो पा रही है। कभी फोन कनेक्ट नहीं होता तो कभी सर्वर डाउन का संदेश मिलता है, जिससे बुकिंग प्रक्रिया बाधित हो रही है और लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मंगल सिंह राठौड़, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रचना जैन, पूर्व पार्षद महेंद्र नाहर, देवेंद्र परमार, पार्षद बल्ला सोनी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed