सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vidisha News ›   MP News: Army recruitment rally in Vidisha from August 22

MP News: विदिशा में 22 अगस्त से सेना भर्ती रैली, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के उम्मीदवार होंगे शामिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 18 Aug 2025 03:19 PM IST
विज्ञापन
सार

इन पदों के लिए केवल वही उम्मीदवार पात्र होंगे जिन्होंने जून-जुलाई 2025 में सीईई परीक्षा उत्तीर्ण की है। रैली के दौरान शारीरिक दक्षता, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सीय परीक्षण किया जाएगा।

MP News: Army recruitment rally in Vidisha from August 22
सेना भर्ती रैली में छलांग लगाता प्रतिभागी। (सांकेतिक तस्वीर)) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल की ओर से आगामी 22 अगस्त से 2 सितम्बर 2025 तक विदिशा के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेडियम में सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

Trending Videos


सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) के अंतर्गत केंद्रीय नियंत्रण श्रेणी के पदों सिपाही फार्मा, सिपाही तकनीकी नर्सिंग सहायक, धर्म गुरु (जेसीओ), जेसीओ कैटरिंग, एजुकेशन हवलदार और हवलदार सर्वेयर ऑटोमेटेड कार्टोग्राफर की भर्ती प्रक्रिया 31 अगस्त से एक सितम्बर 2025 को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: छतरपुर में 61 लाख की लूट का खुलासा, एटीएम फ्रेंचाइजी संचालक और भाई ने रचा षड्यंत्र, गिरफ्तार

इन पदों के लिए केवल वे ही उम्मीदवार पात्र होंगे, जिन्होंने सेना द्वारा जून-जुलाई 2025 में आयोजित कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) उत्तीर्ण किया है। रैली के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता, दस्तावेज़ों की जांच और चिकित्सीय परीक्षण किया जाएगा।

भर्ती में शामिल होने वाले योग्य उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र शीघ्र ही उनके ई-मेल पर भेज दिए जाएंगे। भर्ती स्थल पर प्रवेश केवल प्रवेश पत्र पर अंकित तिथि और समय के अनुसार ही मिलेगा। विशेष रूप से ध्यान देने योग्य है कि अभ्यर्थियों की दौड़ रात्रि एक बजे से प्रारंभ होगी। रैली में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड, सभी आवश्यक दस्तावेज अधिसूचना अनुसार तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल फोन साथ लाना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed