सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vidisha News ›   Vidisha Road Accident News 4 Devotees Died 6 Injured Pilgrims Vehicle Collided with Truck

MP: राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार विदिशा में ट्रक में घुसी, चार की मौत, छह घायल; बागेश्वर धाम से लौट रहे थे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 07 Sep 2024 11:37 AM IST
विज्ञापन
सार

बागेश्वर धाम से लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं कार विदिशा में पीछे से एक ट्रक में घुस गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और छह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Vidisha Road Accident News 4 Devotees Died 6 Injured Pilgrims Vehicle Collided with Truck
हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में बीती रात हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सभी यात्री राजस्थान के झालावाड़ जिले के हैं, सभी लोग बागेश्वर धाम से वापस अपने घर झालावाड़ लौट रहे थे। इस दौरान उनका वाहन पीछे से ट्रक में घुस गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।  

Trending Videos


जानकारी के अनुसार राजस्थान के झालावाड़ जिले से 10 श्रद्धालु ईको कार में सवार होकर बागेश्वर धाम गए थे। करीब 11 दिन बाद शुक्रवार रात को यह सभी लोग कार से वापस लौट रहे थे। इस दौरान विदिशा जिले के अंतर्गत आने वाले लटेरी में ब्यावरा से बीना नेशनल हाईवे 752बी पर सुबह 4 बजे के करीब क्रॉसिंग के दौरान उनका वाहन पीछे से ट्रक में जा घुसा। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो घायलों और मृतकों के शव गाड़ी में बुरी तरह फंसे हुए थे। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को गाड़ी से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, मृतकों के शव पीएम के लिए मोर्चरी भेजे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी हुई मौत, यह हुए घायल 
हादसे में 60 वर्षीय किशन पिता कामरलाल लोधा, 34 वर्षीय विनोद माली पिता लक्ष्मीनारायण, 70 वर्षीय वर्दी बाई पति शंकरलाल लोधा और 48 वर्षीय राजबाई पति भगवान सिंह भील की मौत हो गई। वहीं, दिनेश, दरियाव बाई, पानी बाई, कमलाबाई, गन्नीं बाई और अनीता बाई गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

कार में सवार थे 10 लोग
लटेरी एसडीओपी ने बताया कि कार में  10 लोग सवार थे। जिनमें दो पुरुष और दो महिलाओं समेत चार की मौत हो गई। बाकी 6 घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। 

सीएम मोहन यादव ने जताया दुख
हादसे को लेकर सीएम मोहन यादव ने दुख जताया है। उन्होंन एक्स पर लिखा-  विदिशा जिला अंतर्गत लटेरी ब्लॉक में बागेश्वर धाम से लौटते समय राजस्थान के झालावाड़ जिले के निवासी 4 लोगों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। गंभीर घायलों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है। मैं बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। मध्यप्रदेश सरकार संकट की इस घड़ी में मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है। पात्रता के अनुसार परिजनों को राज्य शासन द्वारा सहायता राशि दी जाएगी।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed