सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Former Maharashtra Minister of State for Home Kripashankar Singh has been thrown out from BJP state executive

Maharashtra: कृपाशंकर सिंह हुए महाराष्ट्र भाजपा कमेटी से बाहर, अखिलेश और श्वेता शालिनी के भी कतरे गए पर

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 04 May 2023 12:35 PM IST
विज्ञापन
सार

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बुधवार को अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें 16 उपाध्यक्ष, 6 महासचिव, 16 सचिव और 64 कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रहे जय प्रकाश सिंह ठाकुर को दोबारा उसी पद पर बहाल किया गया है...

Former Maharashtra Minister of State for Home Kripashankar Singh has been thrown out from BJP state executive
Kripashankar Singh - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी से बाहर कर दिया गया है। सिंह राज्य के मुंबई के भारतीय नेता माने जाते हैं। उनके साथ ही अखिलेश चौबे और श्वेता शालिनी को भी प्रदेश कमेटी में जगह नहीं मिली। बुधवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की, जिसमें कई उत्तर भारतीय नेताओं के पर कतर दिए गए हैं।

Trending Videos

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बुधवार को अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें 16 उपाध्यक्ष, 6 महासचिव, 16 सचिव और 64 कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रहे जय प्रकाश सिंह ठाकुर को दोबारा उसी पद पर बहाल किया गया है। वह विधायक व पूर्वमंत्री विद्या ठाकुर के पति हैं। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कृपाशंकर सिंह ने भाजपा में शामिल होकर नई राजनीतिक पारी शुरू की थी। हालांकि भाजपा में स्थापित उत्तर भारतीय नेताओं को यह रास नहीं आया था। फिर भी पार्टी ने कृपाशंकर सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष पद देकर भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


नए भाजपा अध्यक्ष बावनकुले ने विशेष आमंत्रित सदस्य बनाकर कृपाशंकर सिंह का कद छोटा कर दिया है। कृपाशंकर सिंह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से हैं और मुंबई के बड़े उत्तर भारतीय नेताओं में उनकी गिनती होती है। वहीं, प्रदेश भाजपा के सचिव रहे अखिलेश चौबे को भी कार्यकारिणी में स्थान नहीं मिला। चौबे भी जौनपुर जिले से हैं और उत्तर मुंबई में रहते हैं। उन्हें आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। उनकी जगह उत्तर मुंबई से रानी द्विवेदी को सचिव नियुक्त किया गया है। इसी तरह प्रदेश भाजपा सचिव रहीं और स्वयं को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सलाहकार बताने वाली श्वेता शालिनी को भी पार्टी पदाधिकारियों की सूची में स्थान नहीं मिला है। श्वेता शालिनी मूलतः अयोध्या की हैं और पुणे में रहती हैं। उनके स्थान पर पुणे के ही राजेश पांडेय को सचिव नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed