पबजी खेलते-खेलते खत्म हो गई फोन की बैटरी, चार्जर न मिलने पर किया हमला
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
पबजी की दीवानगी भारत में सिर चढ़कर बोल रही है। हालात यह हो गई है कि पबजी के इस पागलपन में लोग जान देने और लेने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। महाराष्ट्र के थाणे में एक व्यक्ति पर उसकी बहन के मंगेतर ने चाकू से हमला किया है। इसकी वजह भी बेहद चौंकाने वाली है।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
पुलिस ने घटना के बारे में बताते हुए शनिवार को कहा कि आरोपी युवक अपने फोन में पबजी खेल रहा था। पबजी खेलते-खेलते उसकी फोन की बैटरी खत्म हो गई। इसके बाद जब उसे पीड़ित से चार्जर मांगने के बाद नहीं मिली तो उसने उसपर हमला कर दिया।
पुलिस अधिकारी के अनुसार ये घटना 7 फरवरी की है। पुलिस ने कोलसेवाडी पुलिस स्टेशन में हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है।
अधिकारी ने बताया कि रजनीश राजभर ने 'प्लेयर अननोन बैटलग्राउंड्स' (पबजी) खेलते हुए अपने फोन की बैटरी खत्म कर ली थी। जब उसे चार्जर नहीं मिला तो उसने अपने घर में लड़ाई झगड़ा किया। इसके बाद उसने अपनी होने वाली पत्नी के भाई ओम भवदांकर पर चाकू से हमला कर दिया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हो पाया है। मामले में जांच अभी भी जारी है।
बता दें गुजरात में जहां पबजी गेम पर बैन लग चुका है, वहीं कई राज्यों में पबजी पर बैन लगाने की मांग हो रही है, बॉम्बे हाईकोर्ट में भी एक बच्चे ने पबजी पर बैन लगाने की गुजारिश की है।
पबजी एक राक्षस
गोवा के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रोहन खाउंटे ने ऑनलाइन खेल पबजी को एक राक्षस बताया है और कहा कि राज्य में इस पर रोक लगाने के लिए कानून बनाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह खेल हर घर में 'राक्षस का रूप ले चुका है और छात्र इसे खेलने में व्यस्त हैं तथा अपनी पढ़ाई पर उनका ध्यान नहीं है।'
बच्चे ने दी जान
मुंबई के लिए एक लड़के को घरवालों ने पबजी खेलने के लिए 37,000 रुपये का फोन नहीं दिया तो उसने आत्महत्या कर ली।
यह मामला मुंबई के कुर्ला इलाके के नेहरू नगर का है, जहां एक 18 साल के लड़के ने पबजी खेलने के लिए 37,000 रुपये का फोन नहीं मिलने के कारण आत्महत्या कर ली। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे ने 37,000 रुपये के स्मार्टफोन की मांग की थी लेकिन घरवाले 20,000 रुपये देने के लिए राजी थे जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली, हालांकि पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया।