फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police registered an FIR on the orders of the court.

Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

Mon, 03 Aug 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Police registered an FIR on the orders of the court.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने न्यायालय स्पेशल जज एससी-एसटी के आदेश पर मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि रसहरा गांव निवासी रामदवन ने न्यायालय को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि 23 नवंबर की रात करीब आठ बजे उनका बेटा नीरज कुमार गांव के ही केशव चौरसिया के घर टेंट लगाने गया था।
उसी दौरान टेंट लगाने को लेकर वहां कुछ कहासुनी हो गई। आरोप है कि मौके पर मौजूद रवीश चौरसिया, उनके दो भाई रंजीत और रविंद्र तथा सुभाष और सचिन ने मिलकर नीरज को जातिसूचक शब्द कहते हुए गाली दी और उसे मारापीटा। अगले दिन 24 नवंबर की सुबह करीब आठ बजे वह अपने घर के पास स्थित चाय की दुकान पर चाय पी रहा था। तभी आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और जाति सूचक गालियां देते हुए लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन

बीच-बचाव करने पहुंचे उनके परिवार के अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की और जानमाल की धमकी दी। कोतवाल ने बताया कि न्यायालय के आदेश के आधार पर तीन भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed