फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather: Heavy rain in 20 districts today; likelihood of thunderstorms and lightning in 51 districts.

UP Weather: तराई-पश्चिम में जमकर बरसे बादल, आज 20 जिलों में भारी बारिश, 51 में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका

Mon, 03 Aug 2026 01:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 03 Aug 2026 01:16 AM IST
सार

सोमवार के लिए मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी तराई के 20 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 51 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन
UP Weather: Heavy rain in 20 districts today; likelihood of thunderstorms and lightning in 51 districts.
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में दोबारा सक्रिय हुए मानसून का असर रविवार को तराई और पश्चिमी जिलों में देखने को मिला। पूर्वी तराई के सिद्धार्थनगर जिले के बांसी में सबसे अधिक 242.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कासगंज में 62 मिमी, मुरादाबाद में 53.2 मिमी और बलरामपुर में 45.4 मिमी वर्षा हुई। बारिश के असर से तापमान में गिरावट आई।

विज्ञापन


सोमवार के लिए मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी तराई के 20 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 51 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसूनी ट्रफ फिलहाल उत्तर की ओर खिसकी है। इससे बंगाल की खाड़ी से नमी का प्रवाह बढ़ा है। इसके प्रभाव से तीन से छह अगस्त के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने और कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। जिन जिलों में भारी बारिश की आंशका जताई गई है वहां पर प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन


इन जिलों में है भारी बारिश का यलो अलर्ट
देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बतरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं व आस पास के क्षेत्रों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में है गरज चमक के साथ वज्रपात की आशंका
प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आस पास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका जाहिर की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed