फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New Executive Committee of Pratap Parishad Uttar Pradesh Elected

Lucknow News: प्रताप परिषद उत्तर प्रदेश की नई कार्यकारिणी निर्वाचित

Mon, 03 Aug 2026 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
New Executive Committee of Pratap Parishad Uttar Pradesh Elected
लखनऊ। प्रताप परिषद उत्तर प्रदेश के द्विवार्षिक कार्यकाल 2026-2028 के चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने परिणाम घोषित करते हुए बताया कि सभी 21 पदों पर एक-एक वैध नामांकन प्राप्त होने के कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी। सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन

नव निर्वाचित पदाधिकारियों में डॉ. शिव सिंह चौहान अध्यक्ष, राज शेखर सिंह और रामनगीना सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। वीरेंद्र प्रताप सिंह महामंत्री, ओम प्रकाश सिंह व ओंकार सिंह संयुक्त मंत्री, हनुमंत सिंह संगठन मंत्री, बाबू सिंह सिसोदिया कोषाध्यक्ष, विष्णु सिंह प्रचार मंत्री और कमल सिंह कार्यालय मंत्री निर्वाचित हुए। इसके साथ ही 11 कार्यकारिणी सदस्य भी निर्विरोध रूप से चुने गए। चुनाव अधिकारी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी संगठन के उद्देश्यों एवं समाजहित में प्रभावी भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed