{"_id":"6a6faeb42be04558bf097e73","slug":"teenager-beaten-with-a-belt-after-being-accused-of-stealing-a-mobile-phone-lucknow-news-c-13-lko1070-1857761-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मोबाइल चोरी का आरोप लगा किशोर को बेल्ट से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मोबाइल चोरी का आरोप लगा किशोर को बेल्ट से पीटा
Mon, 03 Aug 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुडंबा। जानकीपुरम विस्तार में मोबाइल चोरी के आरोप में 17 वर्षीय किशोर की बेल्ट से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ। किशोर की मां की तहरीर पर पांच नाबालिग लड़कों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मां ने आरोप लगाया कि 23 जुलाई को पांच नाबालिग बेटे सूरज को मोबाइल चोरी के आरोप में जबरन नीम पार्क सेक्टर-8 पार्क ले गए। वहां उसकी बेल्ट और लात-घूसों से पिटाई की। आरोपियों ने उसे घर के पास भी पीटा। बीच-बचाव करने पर उनके सिर में भी चोट आई। आरोपियों ने बेटे को बंधक बनाए रखा और 27 जुलाई को आरोपी उसे भिठौली क्रॉसिंग पुलिस चौकी ले गए। वहां मुख्य आरक्षी अजीत वर्मा ने बेटे की पिटाई कर आरोप कबूल कराने का दबाव बनाया।
इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों पक्ष रिश्तेदार हैं। उन्होंने मारपीट की बात सही मानी, लेकिन बंधक बनाने का आरोप गलत बताया। एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्रा ने मुख्य आरक्षी पर लगे आरोपों की जांच कराने के लिए कहा।