{"_id":"69ac68fae3b6ee33cd0f91b6","slug":"air-ticket-worth-rs-10103-only-rs-2686-refunded-lucknow-news-c-13-knp1002-1633979-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 10103 रुपये का हवाई टिकट, रिफंड में मिले सिर्फ 2686","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 10103 रुपये का हवाई टिकट, रिफंड में मिले सिर्फ 2686
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। इंदिरानगर निवासी चंद्रशेखर सिंह ने पहली मार्च को अबुधाबी से लखनऊ के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट में टिकट (जेड5एच9जेपी) बुक कराया था। इसके लिए उन्होंने 10,103 रुपये का भुगतान किया। ईरान-इस्राइल के बीच युद्ध के कारण उड़ान निरस्त किए जाने पर उन्हें रिफंड में 2686 रुपये ही मिले। ऐसे यात्रियों की लंबी फेहरिस्त है जिन्हें मामूली रिफंड मिला और वे इसकी शिकायतें दर्ज करवा रहे हैं।
अमौसी एयरपोर्ट से खाड़ी देशों में आने-जाने वाली उड़ानें कई दिनों से निरस्त हैं। इससे करीब आठ हजार यात्री प्रभावित हुए हैं। उड़ानें रद्द होने के बाद अब यात्रियों को फुल रिफंड भी नहीं किया जा रहा है। कई यात्रियों ने एयरलाइनों पर रिफंड में कटौती करने का आरोप लगाते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से शिकायतें की हैं। यात्रियों ने मांग की है कि डीजीसीए मामले में हस्तक्षेप कर एयरलाइनों से स्पष्ट जवाब मांगे।
रिफंड नहीं चाहिए, मिले यात्रा का विकल्प...
आदिल शेख की छह मार्च को रियाद से लखनऊ की एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट थी। एयरस्पेस बंद हो जाने से उनकी उड़ान (आईएक्स-190) को निरस्त कर दिया गया। आदिल का कहना है कि उन्हें रिफंड नहीं चाहिए। एयरलाइन रियाद या दम्माम से लखनऊ या दिल्ली के लिए विमान सेवा उपलब्ध कराए। अन्य यात्रियों ने भी इसकी मांग की है। विवेक प्रसाद ने शिकायत में बताया कि उनकी लखनऊ से दुबई की फ्लाइट आईएक्स-193 को बगैर सूचना दिए ही अचानक निरस्त कर दिया गया। वह फ्लाइट पकड़ने के लिए 500 किमी का सफर तय कर लखनऊ पहुंचे थे।
विज्ञापन
मस्कट में फंसे, छूटेगी लॉ की परीक्षा
कीर्ति बहुगुणा ने शिकायत में बताया कि छह मार्च की लखनऊ की उड़ान रद्द हो जाने से वह मस्कट में फंसे हैं। लॉ के अंतिम वर्ष के छात्र कीर्ति ने बताया कि नौ मार्च से उनकी परीक्षा शुरू हो रही है। फ्लाइट पकड़ने के लिए उन्होंने दुबई से ओमान तक सड़क मार्ग से सफर किया, लेकिन फिर ऐन वक्त पर उड़ान को निरस्त कर दिया गया। एयरलाइन से रिफंड तो मिला, लेकिन होटल व अन्य खर्च उठाने से इनकार कर दिया गया। कीर्ति का कहना है कि उनकी परीक्षा छूट जाएगी। भारत लौटने पर वह उपभोक्ता आयोग में इसकी शिकायत करेंगे।
मस्कट और रियाद में फंसे 341 यात्री पहुंचे लखनऊ
पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच शनिवार को मस्कट और रियाद में फंसे 341 यात्री दो विमानों से लखनऊ पहुंचे। उधर, अमौसी एयरपोर्ट से इन खाड़ी देशों के लिए दो उड़ानों से 261 यात्री रवाना हुए। शनिवार को खाड़ी देशों को जाने और वहां से आने वाली नौ उड़ानें निरस्त रहीं। दुबई का एयरस्पेस अभी आंशिक रूप से ही खुला है। इस कारण लखनऊ के काफी लोग खाड़ी देशों में फंसे हैं। शनिवार को लखनऊ से दुबई की एयर इंडिया एक्सप्रसे की उड़ान आईएक्स-193, दम्माम के लिए इंडिगो की उड़ान 6ई-97, अबुधाबी के लिए इंडिगो की जाने वाली 6ई-1415, शारजाह की इंडिगो की फ्लाइट 6ई-1423 निरस्त रहीं। दुबई से आने वाली उड़ान आईएक्स-198, अबुधाबी से आने वाली 6ई-1416, शारजाह से आने वाली 6ई-1424, दुबई से आने वाली आईएक्स-194 व दम्माम से आने वाली फ्लाइट 6ई-98 रद्द रहीं। मस्कट की फ्लाइट ओवी-706 से 118 यात्री रवाना हुए। रियाद की उड़ान एक्सवाई-334 से 143 यात्री गए। मस्कट से आने वाली फ्लाइट ओवी-705 से 167 और रियाद से उड़ान एक्सवाई-333 से 174 यात्री लखनऊ पहुंचे।