{"_id":"6a6f9c5839014ed4d706cd8d","slug":"facilitate-multiple-businesses-under-a-single-license-praveen-khandelwal-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1858036-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाइसेंस से कई कारोबार की सुविधा मिले : प्रवीण खंडेलवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाइसेंस से कई कारोबार की सुविधा मिले : प्रवीण खंडेलवाल
विज्ञापन
व्यापारी जागरूकता सम्मेलन आयोजित किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। व्यापारियों को अलग-अलग कारोबार के लिए अलग-अलग लाइसेंस के झंझट से राहत दिलाने की दिशा में काम किया जा रहा है। आधार कार्ड की तरह एक ही लाइसेंस पर हर तरह का व्यापार करने की सुविधा मिल सके, इसके लिए संगठन तेजी से प्रयास कर रहा है। यह बात कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय महामंत्री, व्यापारी नेता और दिल्ली के चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने रविवार को कही।
राणा प्रताप मार्ग स्थित एक होटल में कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स और उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में व्यापारी जागरूकता सम्मेलन आयोजित किया गया। अध्यक्षता व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने की। प्रवीण खंडेलवाल ने लखनऊ के व्यापारियों को 12 से 15 अगस्त तक दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाले भारतीय व्यापार महोत्सव में शामिल होने का न्योता भी दिया। महोत्सव में 1000 से अधिक स्वदेशी कंपनियों के एक्जीबिटर्स अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे। इससे व्यापारियों को कारोबार के नए अवसर मिल सकेंगे।
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष और कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय संगठन मंत्री (नार्थ जोन) संजय गुप्ता ने व्यापारियों से बड़ी योजनाएं बनाने के साथ उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर दिया। महोत्सव में राजधानी के व्यापारी बड़ी संख्या में भाग लेने जाएंगे। कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष मो. अफजल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, आसिफ किदवई, गुरप्रीत सिंह चड्ढा, प्रदेश महामंत्री शशिकांत शर्मा, प्रदेश मंत्री संदीप सिंह गौर, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, नगर महामंत्री राजन मिश्रा आदि मौजूद रहे।