फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   GIO launches 'Embrace Womanhood' campaign.

Lucknow News: जीआईओ ने शुरू किया नारीत्व को अपनाइए अभियान

Mon, 03 Aug 2026 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
GIO launches 'Embrace Womanhood' campaign.
लखनऊ। गर्ल्स इस्लामिक आर्गेनाइजेशन(जीआईओ) पूर्वी उत्तर प्रदेश ने रविवार को नारीत्व को अपनाइए अभियान की शुरुआत की। यह अभियान 31 अगस्त तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में चलाया जाएगा। प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में अभियान की जानकारी देते हुए संगठन की जोनल अध्यक्ष मोमिना अफ्फाक तैयबाती ने कहा कि अभियान के तहत जिलों और शहरों की शैक्षणिक संस्थाओं में जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे। सहायक मीडिया सेक्रेटरी तस्पिया सना ने संगठन की शैक्षणिक और सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। कहा कि जीआईओ युवा महिलाओं में चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता का विकास और मानव सेवा के कार्य को बढ़ाने का काम कर रहा है। इस मौके पर जमात ए इस्लामी हिंद पूर्वी उत्तर प्रदेश की महिला विभाग की सचिव जैनब अल गजाली तैयबाती व जीआईओ की पूर्व जोनल अध्यक्ष सफीहा खान ने अभियान के लोगो का अनावरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed