फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The satisfaction of the complainant is the goal of the Sampoorna Samadhan Diwas.

Sant Kabir Nagar News: शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही संपूर्ण समाधान दिवस का लक्ष्य

Mon, 03 Aug 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
The satisfaction of the complainant is the goal of the Sampoorna Samadhan Diwas.
धनघटा तहसील पर सुनवाई करते डीएम और एसपी-स्रोत सूचना
संतकबीरनगर। जिले की तीनों तहसीलों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान 130 मामले आए, जिसमें से 18 का निस्तारण किया गया। 14 मामलों में टीम भेजी गई। साथ ही अन्य मामले संबंधित विभाग को भेजकर निस्तारण कर रिपोर्ट मांगी गई।
विज्ञापन

धनघटा तहसील में डीएम आलोक कुमार ने फरियाद सुनी। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही संपूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य है। इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। यहां 28 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए। इसमें से सात का निस्तारण किया। दो में टीम भेजी गई। अन्य प्रकरण को संबंधित विभाग को भेजकर निस्तारण का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार यह सुनिश्चित कराया जाए कि पीड़ित पक्ष को त्वरित न्याय मिल सके। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया, एसडीएम डाॅ. सुनील कुमार, पीडी वियजंत सिंह, सीओ अभय मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खलीलाबाद तहसील में सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने जन समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद, जमीन की पैमाइश, अतिक्रमण, वरासत एवं खतौनी में किसी भी प्रकार के त्रृटियों से संबंधित शिकायतों को गंभीरतापूर्वक संबंधित कर्मचारी के साथ मौके की जांच कर निस्तारित कराया जाए। यहां 41 मामले आए, जिसमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। सात मामलों में टीम भेजी गई। यहां पर सीओ अमित कुमार, नायब तहसीलदार प्रियंका तिवारी आदि मौजूद रही।

मेंहदावल तहसील में एसडीएम संजीव राय ने जन समस्या सुनी। यहां भी 34 प्रार्थनापत्र आए, जिसमें से छह का निस्तारण किया। पांच मामलों में टीम भेजी। अन्य मामलों में संबंधित विभाग को भेजकर रिपोर्ट मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed