फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Construction of CC road begins in Sarauli, will facilitate transportation

Sant Kabir Nagar News: सरौली में सीसी रोड का निर्माण शुरू, आवागमन में होगी सहूलियत

Mon, 03 Aug 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Construction of CC road begins in Sarauli, will facilitate transportation
शहर की सड़कों को चकाचक करने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने मुहिम
संतकबीरनगर। शहर की सड़कों को चकाचक करने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने मुहिम शुरू कर दी है। इसके तहत मुख्य सड़कों के निर्माण के साथ ही अब मोहल्लों की सड़कों का निर्माण शुरू हो गया है। इसके तहत शहर के मेंहदावल रोड से सरौली के लिए सीसी रोड का निर्माण शुरू कराया गया है। इससे लोगों को उम्मीद है कि इससे आवागमन में सहूलियतें मिलेंगी।
विज्ञापन

शहर की कई सड़कें जर्जर हो गई थीं, जिसके कारण लोगों को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही थी। इस समस्या को दूर करने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने पहल की और बैंक चौराहा से नेदुला तक जाने वाली मुख्य सड़क का निर्माण करारा। इस सड़क के बनने से लोगों को धनघटा और मेंहदावल की तरफ आने-जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग मिल गया है।
विज्ञापन

अब नगर पालिका प्रशासन ने मेंहदावल रोड से सरौली को जोड़ने वाली बदहाल सड़क के निर्माण के लिए कदम बढ़ाया है। यह सड़क करीब 40 लाख से सीसी रोड बनेगी। इसके लिए पालिका प्रशासन ने कार्य शुरू करा दिया है। सड़क पर गिट्टी बिछाने का कार्य चल रहा है। जल्द ही यह सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। इससे लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के निवासी ओंकारनाथ, अवधेश कुमार आदि ने बताया कि यह सड़क काफी जर्जर हो गई थी, जिसके कारण आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब यह सड़क बन रही है तो इससे काफी हद तक समस्या का समाधान हो जाएगा।

0000000000000000000000
मेंहदावल रोड से सरौली जाने वाली सड़क को सीसी रोड बनाने का कार्य शुरू कराया गया है। जल्द ही यह सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। इससे लोगों को आने- जाने में काफी राहत मिलेगी।
-अवधेश कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद, खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed