फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man came to pg for rob but he found nothing he raped the girl

पीजी में करने आया था चोरी, सोना और नकदी नहीं मिलने पर कर डाला रेप

Fri, 02 Sep 2016 11:35 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला/दिल्ली
टीम डिजीटल/अमर उजाला/दिल्ली Updated Fri, 02 Sep 2016 11:35 AM IST
विज्ञापन
man came to pg for rob but he found nothing he raped the girl
पीड़ित की मां ने मामले की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवा दी है।

बंगलुरु में महिलाओं और लड़कियों पर हो रहे हमलों के बीच एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। 25 साल की लड़की से सोना और नकदी न मिलने पर आरोपी ने उसका रेप कर दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार आरोपी पीजी में रहने वाली पीड़िता के यहां चोरी करने के मकसद से आया था, लेकिन कुछ न मिलने पर उसने पीड़िता का रेप कर डाला।

विज्ञापन


पेशे से तकनीकी विश्लेषक पीड़िता 6 महीने पहले ही तमीलनाडु से शहर में नौकरी करने आई थी। पीड़िता ने बताया कि हाल ही में नौकरी ज्वाइन की थी और इस वजह से उसके पास किसी भी तरह का मंहगा सामान नहीं था। साथ ही उसके पास नकदी भी नहीं थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जब पीड़िता पीजी में अकेली थी तब उसका रेप हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीजी में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए थे, साथ ही पीड़िता आरोपी को ढंग से नहीं देख पाई है। हालांकि पुलिस की कई टीमों को उसे पकड़ने के लिए रवाना कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तमिलनाडु में आए दिन हो रहे हैं महिलाओं के मर्डर और रेप

man came to pg for rob but he found nothing he raped the girl

हाल ही में महिलाओं हमले के कई मामले दर्ज किए गए हैं। पहला मामला चर्च में टीचर की हत्या करने का है, जहां एक सिरफिरे ने शादी से ठीक एक हफ्ते पहले उसकी हत्या कर दी और खुद ने फांसी लगा कर जान दे दी। 

दूसरा मामला करूर इंजीनियरिंग कॉलेज का है। सिरफिरे सीनियर ने तृतीय वर्ष की छात्रा का पीछा कॉलेज के कैंटिन से क्लास तक किया। बात न करने पर आरोपी ने सबके सामने उसकी हत्या कर दी और खुद ने सुसाइड करने की कोशिश की। 

तीसरा मामला ज्यादा पुराना नहीं है, जिसमें व्यस्त रेलवे स्टेशन पर इन्फोसिस में काम करने वाली लड़की को जान इसलिए गंवानी पड़ी क्योंकि उसने प्रोपोजल को ठुकरा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed