फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Allegation of harassment of a married woman over unmet dowry demands

Roorkee News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप

Thu, 20 Aug 2026 06:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
Allegation of harassment of a married woman over unmet dowry demands
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दहेज के लिए एक विवाहिता को लगातार प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


ग्राम बसवाखेड़ी निवासी प्रियंका ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब दो साल पहले मानकपुर आदमपुर निवासी आलोक दीप के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष की ओर से सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया गया था लेकिन शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने का ताना देकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि उसके पति आलोक दीप, ससुर सतवीर, चचेरे भाई और ममेरे भाई मोनू की ओर से लगातार अपशब्द कहे जाते रहे। मायके से और दहेज लाने का दबाव बनाया जाता रहा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। प्रियंका के अनुसार वह पिछले करीब 40 दिनों से अपने भाई की शादी में मायके आई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उसके पति उसे खुद अपनी मर्जी से घर छोड़कर गए थे जिसके बाद से ससुराल पक्ष से उसका कोई संपर्क नहीं हुआ है। पीड़िता ने पुलिस से मामले का संज्ञान लेते हुए ससुराल पक्ष के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी आलोक दीप, सतबीर, मोनू व आलोक दीप के चचेरे भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed