फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   MP road Accident Narsinghpur many killed and injured struck by unidentified vehicle police probe on

MP Accident: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में भीषण हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पांच की मौत, एक घायल

Mon, 20 Jul 2026 12:51 AM IST
ज्योति भास्कर पीटीआई, नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)।
पीटीआई, नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 20 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
MP road Accident Narsinghpur many killed and injured struck by unidentified vehicle police probe on
नरसिंहपुर में सड़क हादसा (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। सभी दोस्त जबलपुर के रहने वाले थे और हाथीनाला जलप्रपात से लौट रहे थे।

विज्ञापन


कहां और कैसे हुई दुर्घटना?
यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 45 पर इंदिरा नगर के पास हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे सड़क किनारे खड़े होकर तस्वीरें ले रहे थे, तभी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सुआतला पुलिस स्टेशन की थानाध्यक्ष प्रियंका केवट ने यह जानकारी दी। राजेंद्र पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


दुर्घटना के शिकार लोगों की पहचान और आयु
मृतकों में राजेंद्र पटेल (22), वीरेंद्र लोधी (20), रामपाल सिंह लोधी (21), जयपाल सिंह लोधी (30) और नीरज सिंह लोधी (25) शामिल हैं। आकाश सिंह लोधी (24) गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की जांच को लेकर पुलिस क्या बोली?
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन और उसके चालक का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। क्षेत्र के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों से भी बात की जा रही है। इस मामले में एक केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed