22 फरवरी का लॉन्च होगी नई Ford Endeavour, देखें क्या होंगे बदलाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए फेसलिफ्ट वर्जन में नई ग्रिल, रीडिजाइन बंपर और नए हेडलैंप दिए जाएंगे। इसके अलावा इस एसयूवी में 20 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील भी शामिल होंगे। फोर्ड एंडेवर के नए फेसलिफ्ट वर्जन में डैशबोर्ड में भी कुछ बदलाव किए जाएंगे। जहां पहले इसका केबिन में बेज और ब्राउन कलर में उपलब्ध था, वह अब ब्लैक और बेज कलर में कर दिया गया है। इसके केबिन में सॉफ्ट मैटेरियल का इस्तेमाल होगा।
सबसे ज्यादा नजरअंदाज की जाने वाली कार को 6 दोस्तों ने खरीदा एक साथ
इसके अलावा एंडेवर में सिंक3इंटरफेस के साथ 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट का फीचर होगा। हालांकि इसमें एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सिस्टम कनेक्टिविटी का फीचर नहीं होगा। इंजन की बात करें, तो 2019 फोर्ड एंडेवर में 2.2. लीटर और 3.2 लीटर का डीजल इंजन हो सकता है। साथ ही, फोर्ड बाद में नई एंडेवर को बीएस-6 इंजन 2.0 लीटर इंजन के साथ लॉन्च कर सकती है।
हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में यह इंजन पहले से ही दो वैरियंट्स सिंगल टर्बो और ट्विन टर्बो में मौजूद है। सिंगल टर्बो इंजन 180 बीएचपी की पॉवर और 420 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं ट्विन टर्बो इंजन 213 बीएचपी की पॉवर और 500 एनएम का टॉर्क देता है। साथ ही नई फोर्ड एंडेवर में इंजन 10 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होगा।
अब Monthly Rent पर घर ले जाएं इलेक्ट्रिक स्कूटर, एक चार्ज में चलता है 75 किमी