फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   viraj: a sharp memomy boy

उम्र छह साल, इसके कारनामे 60 साल वाले

Tue, 03 Sep 2013 02:03 AM IST
चंडीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 03 Sep 2013 02:03 AM IST
विज्ञापन
viraj: a sharp memomy boy

उम्र मात्र छह साल और 100 देशों की राजधानियां उन्हें फिंगर टिप्स पर याद हैं। हम बात कर रहे हैं चंडीगढ़ के सेंट जोन स्कूल में पढ़ने वाले विराज सभरवाल की।

विज्ञापन


सेक्टर-20 में माता-पिता के साथ रहने वाले विराज की मेमोरी देख बड़े-बड़े लोग दंग रह जाते हैं। उनकी शार्प मेमोरी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि देश का नाम बताने के साथ ही विराज आपको उसकी राजधानी का नाम बता देंगे।
विज्ञापन


सामान्य ज्ञान के मामले में छह साल के नन्हें विराज बड़े-बड़ों को पीछे छोड़ते हुए नजर आते हैं। विराज के पिता दीपक सभरवाल प्रशासन के खेल विभाग में कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक सभ्रवाल ने बताया कि तीन साल की आयु से विराज को विभिन्न देशों की राजधानियों के नाम बताए जाते थे। विराज को उसके नाना और मां ने राजधानियों के नाम याद करवाने में बहुत मेहनत की है।

नाना और उसकी मां पहले किताब में से खुद विभिन्न देशों की राजधानियों के नाम याद करते और उसके बाद बच्चे को याद करवाते। बचपन से कराए जा रहे अभ्यास के कारण बच्चे को देश और उसकी राजधानियों के नाम रट गए।

अब विराज देश के सभी सांसदों के नाम, उनके क्षेत्र और प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के नाम याद करने में व्यस्त हैं। विराज अभी पहली कक्षा में पढ़ रहे हैं। विराज शार्प मेमोरी के कारण मोहल्ले के साथ ही पूरे स्कूल में मशहूर हो गए हैं।


चार दिसंबर 2006 को विराज का जन्म हुआ था। वह किसी भी बात को पहले ध्यान से सुनता है और पुष्टि करने के बाद उसे याद कर लेता है। तीन दिन पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता हरमोहन धवन ने भी विराज से मुलाकात की थी।

उन्होंने भी बच्चे से कई देशों की राजधानियां पूछीं और सही उत्तर पाकर हैरान रह गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed