{"_id":"61f09c903e0a7b6db909e34f","slug":"amazon-offers-to-buy-future-group-properties-cheap","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amazon Future group deal: अमेजन ने फ्यूचर की संपत्तियां सस्ते में खरीदने का दिया ऑफर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
Amazon Future group deal: अमेजन ने फ्यूचर की संपत्तियां सस्ते में खरीदने का दिया ऑफर
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 26 Jan 2022 06:27 AM IST
विज्ञापन
सार
फ्यूचर रिटेल को 29 जनवरी को 3,500 करोड़ के कर्ज का भुगतान करना है। इसमें चूक न हो, इसके लिए स्वतंत्र निदेशकों ने अमेजन से लंबी अवधि के लिए कर्ज मांगी थी। हालांकि पेशकश को ठुकरा दिया गया है।
अमेजन
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (एफआरएल) के स्वतंत्र निदेशकों ने दावा किया है कि अमेजन ने एफआरएल की संपत्तियों को सस्ते में खरीदने के लिए वित्तीय मदद की पेशकश की थी। पेशकश को ठुकरा दिया गया है। अमेजन ने एफआरएल को समारा कैपिटल के साथ सौदे के जरिये वित्तीय मदद की पेशकश की थी।
Trending Videos
फ्यूचर रिटेल को 29 जनवरी को 3,500 करोड़ के कर्ज का भुगतान करना है। इसमें चूक न हो, इसके लिए स्वतंत्र निदेशकों ने अमेजन से लंबी अवधि के लिए कर्ज मांगी थी। इस पर अमेजन ने कहा था कि वह समारा कैपिटल के जरिये वित्तीय मदद देने के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए उसे रिलायंस के साथ 24,713 करोड़ के सौदे से हटना होगा। स्वतंत्र निदेशकों ने मंगलवार को कहा, अमेजन ने पत्र सिर्फ ‘असमंजस’ पैदा करने के लिए लिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसलिए रिलायंस के साथ सौदे को मंजूरी
पत्र में इस बात का भी जिक्र है कि कंपनी के स्वतंत्र निदेशकों ने रिलायंस के साथ सौदे को इसलिए मंजूरी दी थी क्योंकि इससे एफआरएल न सिर्फ सरकारी बैंकों का बकाया चुका सकती थी बल्कि वह आपूर्तिकर्ताओं का भी भुगतान कर सकती थी। सौदे से एफआरएल की सभी देनदारियां पूरी हो रही थीं। अमेजन ने एफआरएल से कहा था कि समारा कैपिटल कर्ज के बोझ से दबी कंपनी के बिग बाजार जैसे खुदरा कारोबार को 7,000 करोड़ रुपये में खरीदने की इच्छुक है।
डिफॉल्ट पर कंपनी को एनपीए घोषित न करें ऋणदाता
एफआरएल ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि 3,494.56 करोड़ के डिफॉल्ट के मामले में कंपनी को एनपीए घोषित करने से उसके ऋणदाताओं को रोका जाए। इस महीने की शुरुआत में फ्यूचर रिटेल ने कहा था कि वह बैंकों और ऋणदाताओं को तय तारीख पर 3,494.56 करोड़ नहीं चुका सकी क्योंकि अमेजन से चल रहे मुकदमे के कारण कंपनी संपत्ति नहीं बेच सकी है।

कमेंट
कमेंट X