{"_id":"de36263449b9507e176981b4493e6897","slug":"fitch-revises-economic-growth-forecast-to-5-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिच ने 5.5 फीसदी किया विकास दर का अनुमान ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
फिच ने 5.5 फीसदी किया विकास दर का अनुमान
मुंबई/एजेंसी
Updated Tue, 01 Jul 2014 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्थिक सुधारों की समर्थक मोदी सरकार का पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आने का असर भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रति रेटिंग एजेंसियों के रुझानों पर भी दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच ने चालू वित्त वर्ष 2014-15 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 5.5 फीसदी और वित्त वर्ष 2016 के लिए 6.5 फीसदी कर दिया है।
विज्ञापन
फिच का कहना है कि भाजपा की अगुवाई वाली सरकार को मिले स्पष्ट बहुमत से वह आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने में सक्षम है। इसके चलते हमने वित्त वर्ष 2016 के लिए जीडीपी की वृद्धि दर का अनुमान 6 फीसदी से बढ़ाकर 6.5 फीसदी और 2015 के लिए वास्तविक विकास दर का अनुमान 5.5 फीसदी कर दिया है।
विज्ञापन
रेटिंग एजेंसी का कहना है कि सरकार गठन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली की घोषणाओं से सुधारों को आगे बढ़ाने के मजबूत संकेत मिले हैं।