भाइयों में हुआ करार, 4G को मिलेगी रफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जिओ इंफोकॉम ने 4जी सेवाओं के विस्तार के लिए रिलायंस कम्युनिकेशंस के साथ करार किया है।
अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस के देश के 300 से ज्यादा शहरों में फैले ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क का इस्तेमाल रिलायंस जिओ इंफोकॉम द्वारा किया जाएगा।
समझौते के तहत रिलायंस कम्युनिकेशंस के इंट्रा सिटी ऑप्टिक फाइबर नेटवर्क का इस्तेमाल किया जाएगा।
भाइयों में हुआ तीसरा समझौता
रिलायंस जिओ का रिलायंस कम्युनिकेशंस के साथ यह तीसरा प्रमुख समझौता है। इसके पहले अप्रैल 2013 में इंटर सिटी ऑप्टिक फाइबर नेटवर्क और अगस्त 2013 में टेलीकॉम टावर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए दोनों कंपनियां समझौता कर चुकी हैं।
इसके पहले रिलायंस जिओ इंफोकॉम टेलीकॉम सेवाएं देने के लिए भारती इंफ्राटेल के टावर का इस्तेमाल करने का भी समझौता कर चुकी है। दोनों समूहों के बीच ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, सबमेरिन टावर आदि का इस्तेमाल करने का भी समझौता हो चुका है।