{"_id":"27bed26e-b8af-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"rbi-to-introduce-plastic-currency-notes-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द बंद होंगे कागज के नोट, प्लास्टिक नोट लेंगे जगह","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
जल्द बंद होंगे कागज के नोट, प्लास्टिक नोट लेंगे जगह
श्रीनगर/ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2013 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर डॉ. डी सुब्बाराव ने कहा है कि जल्द ही देश के पांच शहरों में प्लास्टिक नोटों का प्रचलन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
इससे जहां नोटों के जल्द फटने और नष्ट होने की समस्या दूर होगी, वहीं जाली मुद्रा से भी छुटकारा मिलेगी।
सुब्बाराव ने कहा कि आरबीआई जल्द ही कोच्चि, मैसूर, जयपुर, भुवनेश्वर और शिमला में प्लास्टिक के नोट ट्रायल आधार पर शुरू करने जा रहा है। उम्मीद है कि यह प्रक्रिया जल्द ही पूरे देश में शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
सुब्बाराव का कहना था कि प्लास्टिक नोट न केवल ज्यादा देर चलते हैं बल्कि यह पर्यावरण फ्रेंडली भी हैं। ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर प्लास्टिक करंसी शुरू कर चुके हैं।
विज्ञापन
नकली नोट के सवाल पर सुब्बाराव ने कहा कि जब भी नकली करंसी पकड़ी जाती है उसको लेकर न तो ग्राहक और न ही बैंक रिकॉर्ड पर डालने के लिए इच्छुक होते हैं। हालांकि देश में जाली करंसी नोटों को लेकर कानून बहुत सख्त है।
आरबीआई ने गृह मंत्रालय को इस बात के लिए राजी किया है कि एफआईआर तभी दायर की जाए जब किसी व्यक्ति के पास चार से ज्यादा नकली नोट मिलें।