फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   ril, rcomm strike rs 12,000 cr telecom tower deal

अंबानी भाइयों के बीच 12,000 करोड़ का करार

Fri, 07 Jun 2013 09:57 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Fri, 07 Jun 2013 09:57 PM IST
विज्ञापन
ril, rcomm strike rs 12,000 cr telecom tower deal

टेलीकॉम कारोबार के लिए अरबपति अंबानी भाइयों के बीच 12,000 करोड़ रुपये का समझौता हुआ है।

विज्ञापन


इसके तहत, मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने नए दूरसंचार सेवा कारोबार के लिए अनिल अंबानी के स्वामित्व वाले दूरसंचार टावरों का इस्तेमाल करेगी।

दोनों समूहों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा करते हुए बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की दूरसंचार इकाई रिलायंस कम्युनिकेशन लिमिटेड (आरकॉम) से 45,000 मोबाइल टावर लीज पर लेगी।

यानी, आरआईएल की दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो इंफोकॉम अनिल अंबानी की दूरसंचार कंपनी आरकॉम के टावरों का इस्तेमाल कर सकेगी। यह करार 12,000 करोड़ रुपये से अधिक का है।
विज्ञापन


पिछले दो महीनों में अंबानी भाइयों के बीच यह दूसरा समझौता है। यदि इस समझौते की अवधि 15 वर्ष होगी तो इससे अनिल अंबानी की आरकॉम को सालाना 800 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों समूहों ने अलग-अलग लेकिन एक ही तरह के बयान में कहा कि इस समझौते की शर्तों के तहत रिलायंस जियो इंफोकॉम, आरकॉम के देशभर में फैले करीब 45,000 टावरों का इस्तेमाल अपनी आधुनिकतम 4जी सेवा पेश करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए करेगी।

रिलायंस जियो इंफोकॉम एकमात्र ऐसी कंपनी है, जिसने 2010 में देशभर में 4जी सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम हासिल किया था लेकिन कंपनी अभी तक इसकी व्यावसायिक सेवाएं नहीं शुरू सकी है। दोनों कंपनियों के बयानों के मुताबिक, समझौते से साथ काम करने का मौका मिलेगा ताकि आधुनिक सेवा प्रदान करने के लिए नए स्थानों पर अतिरिक्त टावर लगाने की संभावनाओं का पता चलेगा।


दो माह पहले हुआ था पहला कारोबारी सौदा
दोनों भाइयों के बीच अप्रैल 2013 में पहला कारोबारी सौदा हुआ था। इस समझौते के अंतर्गत मुकेश अंबानी ने अपना दूरसंचार उद्यम शुरू करने के लिए अनिल अंबानी के ऑप्टिक फाइबर नेटवर्क के इस्तेमाल करने पर सहमति जताई थी। वह सौदा 1,200 करोड़ रुपये का है। यह समझौता एक तरह से रिलायंस जियो इंफोकाम और रिलायंस कम्युनिकेशन के बीच व्यापारिक सहयोग की शुरुआत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed