फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sensex regains 19000 level

अंबानी बंधुओं में करार ने बाजार को दी रफ्तार

Tue, 02 Apr 2013 10:29 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Tue, 02 Apr 2013 10:29 PM IST
विज्ञापन
sensex regains 19000 level

टेलीकॉम सेक्टर में कारोबार के लिए अंबानी बंधुओं के साथ आने की खबर ने घरेलू शेयर बाजार में जोश भर दिया।

विज्ञापन


इसके चलते रिलायंस सहित सनफार्मा और एलएंडटी जैसे ब्लूचिप शेयरों में तगड़ी लिवाली से बाजार में तकरीबन दो सप्ताह बाद तगड़ी बढ़त देखने को मिली।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 176 अंक की छलांग लगाते हुए एक पखवाडे़ बाद 19 हजार के स्तर को पार करता हुआ 19040.95 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 44 अंक ऊपर 5,748.10 अंक पर रहा। बाजार में मेटल, पेट्रो और कैपिटल गुड्स वर्ग के शेयरों में मजबूत लिवाली देखने को मिली।
विज्ञापन


बीएसई का मिडकैप 1.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,309.84 पर और स्मॉलकैप 2.28 प्रतिशत ऊपर 6,073.78 अंक पर बंद हुआ।

अमेरिका में कारखाना क्षेत्र के आंकड़े कमजोर रहने के चलते विदेशी बाजारों से सुस्ती के संकेत मिलने के बावजूद अंबानी बंधुओं के बीच टेलीकॉम कारोबार के लिए हाथ मिलाते हुए ऑप्टिकल फाइबर के इस्तेमाल के लिए 1,200 करोड़ रुपये के करार की खबर ने बाजार की धारणा को मजबूत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2005 में कारोबार के बंटवारे के बाद मुकेश और अनिल अंबानी के बीच पहले कारोबारी करार की इस खबर से बाजार में लिवाली का दौर चल पड़ा।

इसके चलते सेंसेक्स कारोबार के दौरान 19,060.51 अंक की ऊचाई तक गया हालांकि बीच में यह 18,826.53 अंक के निचले स्तर तक भी गया और अंत में 19040.95 अंक पर बंद हुआ।

निफ्टी ने भी कारोबार की शुरूआत तेजी के साथ हुई और यह 5,754.60 अंक के ऊपरी स्तर को छूने के बाद 5,687.15 अंक के निचले स्तर तक उतरा।

बीएसई में कुल 2,896 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें 1,953 लाभ में और 827 नुकसान में रहे। बाकी 116 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

नोवार्टिस को पेटेंटे मामले में भारत में मिली हार से घरेलू दवा कंपनियों के शेयरों में दूसरे दिन भी मजबूती बनी रही, जिसके चलते सेंसेक्स में लाभ कमाने वालों में सन फार्मा 4.61 प्रतिशत बढ़त के साथ सबसे आगे रही।


पर्यावरण प्रदूषण के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा 100 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाए जाने के बावजूद तूतीकोरन प्लांट बंद करने के मद्रास हाई कोर्ट के निर्णय को रद्द किए जाने की खबर से वेदांत समूह की कंपनी स्टरलाइट के शेयर में भी 3.79 फीसदी की बढ़त रही।

इसके अलावा विप्रो 4.28 फीसदी, ओएनजीसी 2.76, जिंदल स्टील 2.53, एसबीआई 2.37, आरआईएल 2.03, मारूति 1.99, सिप्ला 1.98, एलएंडटी 1.98, टाटा स्टील 1.70, भेल1.68, हिंडाल्को 1.53, कोल इंडिया 1.13, एचडीएफसी बैंक 0.99, इनफोसिस 0.91, महिंद्रा 0.83, टीसीएस 0.75, रेड्डीज लैब 0.59, टाटा मोटर्स 0.49, एनटीपीसी 0.31, गेल इंडिया 0.22 और आईटीसी 0.21 प्रतिशत बढ़त में रही। नुकसान उठाने वाले शेयरों में बजाज ऑटो 1.53 फीसदी, एचडीएफसी 0.74, टाटा पावर 0.47, आईसीआईसीआई बैंक 0.41, भारती एयरटेल 0.41, हिन्दुस्तान यूनि 0.25और हीरो मोटोकॉर्प 0.17 फीसदी घाटे में रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed